RBSE 5th, 8th Result 2022: जानिए कब आएंगे राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक

RBSE 5th, 8th Result Date 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, बीएसईआर (अजमेर) जल्द ही आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। लगभग 25 लाख उम्मीदवार आरबीएसई परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड की जांच करने के लिए राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

Rajasthan Board 5th, 8th Result Kab aayega 2022
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • राजस्थान बोर्ड का कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी।
  • आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.in की मदद से करें चेक।
  • लगभग 27 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई परिणाम का इंतजार।

Rajasthan Board 5th and 8th Result Kab Aayega Date 2022: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम 2022 जल्द ही घोषित किए जाएंगे। सभी उम्मीदवार आरबीएसई 5वीं और 8वीं के परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.in पर देख सकते हैं। आरबीएसई 5वीं, 8वीं परिणाम 2022 की घोषणा के लिए निश्चित डेट और समय जल्द ही बोर्ड अधिकारियों की ओर से घोषित किए जाने की उम्मीद है।

लगभग 27 लाख उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले, राजस्थान बोर्ड या आरबीएसई के सूत्रों की ओर से कहा गया था कि कक्षा 8वीं के परिणाम 2022 की घोषणा 1 जून को की जाएगी। आरबीएसई ने कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।

RBSE 12th Arts Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम जल्द होंगे जारी, ये है संभावित डेट!

इसके अलावा, शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला विभाग के मुख्यालय में आयोजित होने जा रहे एक कार्यक्रम में परीक्षा रिजल्ट जारी करेंगे। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के बोर्ड रिजल्ट के लेटेस्ट अपडेट के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें।

शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला विभाग के मुख्यालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।

UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: जानिए कब जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट, तारीख के बारे में चेक करें लेटेस्‍ट अपडेट

RBSE 8वीं परिणाम 2022: कक्षा 5 और 8 के परिणाम कब?
उम्मीद है कि आरबीएसई कक्षा 8वीं और 5वीं के रिजल्ट अगले सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं  अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Rajasthan Board Result, आरबीएसई का स्कोरकार्ड ऐसे करें चेक:

  1. आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  2. होम पेज पर, 'आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2022' पर क्लिक करें।
  3. अपने क्रेडेंशियल दर्ज करते हुए रोल नंबर और अन्य विवरण को भरें।
  4. सब्मिट पर क्लिक करें और आपका आरबीएसई 8वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  5. इसे डाउनलोड करके रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल लें।

आरबीएसई 5वीं, 8वीं परिणाम 2022: पासिंग क्राइटीरिया
राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों की ओर से घोषणा तिथि पर एक आधिकारिक अपडेट 5 जून तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। इस बीच, मानदंडों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने के लिए हर विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर 33 फीसदी अंक पाने की जरूरत है।

27 लाख से अधिक उम्मीदवारों को आरबीएसई 5वीं, 8वीं रिजल्ट का इंतजार:
27 लाख से ज्यादा छात्र इस साल आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हुए। आंकड़ों की मानें तो कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए 12.64 लाख जबकि आरबीएसई कक्षा 5वीं की परीक्षा के लिए 15 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

अगली खबर