NEST 2022 Admit Card Release Date: जल्द जारी होगा NEST परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 07:26 PM IST

NEST 2022 Admit Card: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) ने NEST परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र 4 जून को जारी करने जा रहा है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

NEST 2022 Admit Card Release Date: जल्द जारी होगा NEST परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

How to download NEST 2022 Admit Card: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER), भुवनेश्वर और UM-DAE CEBS जल्द ही NEST एडमिट कार्ड 2022 जारी करने वाला है। NEST 2022 एडमिट कार्ड को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने अपना आवेदन पत्र जमा किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके NEST 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEST 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें- 

  1. स्टेप 1-  NISER की आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर जाएं।
  2. स्टेप 2 - होमपेज के ऊपर बाईं ओर उपलब्ध NEST विकल्प पर क्लिक करें।
  3. स्टेप 3 - NEST 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और अगले पेज पर जाएं।
  4. स्टेप 4 - होमपेज पर कैप्चा कोड के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड डालें और सबमिट कर दें। 
  5. स्टेप 5 - एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा, भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

प्रवेश पत्र से मिलेगी निम्नलिखित जानकारी:
एनईएसटी 2022 प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो संबंधी जानकारी उपलब्ध होती है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर परीक्षा संबंधी विवरण एनईएसटी 2022 सत्र, परीक्षा केंद्र, परीक्षा के दिन NEST 2022 एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। 

18 जून को होनी है परीक्षा:
NEST 2022 की प्रवेश परीक्षा 18 जून को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुल 3 घंटे 30 मिनट का समय होगा। 

परीक्षा के समय गलती बचने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का करें पालन:
परीक्षा की तारीख से कम से कम चार से पांच दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और दो से अधिक प्रिंटआउट लें, नीला या काला पेन साथ रखें, परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले NEST प्रवेश पत्र पर कुछ भी न लिखें। एडमिट कार्ड पर परीक्षा सत्र का विवरण देखें। किसी भी प्रकार की गलती होने पर हेल्पडेस्क को इसकी सूचना दें।

End of Article