IGI एविएशन दिल्ली में निकलीं बंपर वैकेंसी, 1095 ग्राहक सेवा एजेंट पदों के लिए करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 03:46 PM IST

IGI Aviation Delhi Recruitment 2022: दिल्ली आईजीआई भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

IGI एविएशन दिल्ली में निकलीं बंपर वैकेंसी, 1095 ग्राहक सेवा एजेंट पदों के लिए करें आवेदन

IGI Job Vacancy 2022: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 1095 कस्टमर सर्विस एजेंट (सीएसए) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आईजीआई एविएशन सीएसए वैकेंसी 2022 विवरण:

पद: ग्राहक सेवा एजेंट
वैकेंसी की संख्या: 1095
वेतन: 15 हजार - 25 हजार रुपये (प्रति माह)

आईजीआई ग्राहक सेवा एजेंट पात्रता मानदंड: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 से ऊपर होना चाहिए।

आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
आवेदन फीस: परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
सभी उम्मीदवारों के लिए: 350/-

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट: 22 मई, 2022
चयन प्रक्रिया: चयनित किए गए उम्मीदवारों की सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पर आधारित होगी।

आवेदन करने का तरीका: इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट igiaviationdelhi.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

End of Article