Jobs For Women: महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये जॉब्स, अच्‍छी सैलरी के साथ मिलेगा कंफर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 11:16 PM IST

Jobs For Women: महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। निर्माण से लेकर टेक्‍नोलॉजी विकसित करने तक हर जगह टॉप लेवल पर महिलाओं ने पहुंच कर दिखा दिया है कि वे पुरुषों से एक कदम पीछे नहीं है। हालांकि कुछ ऐसी फील्‍ड और कैरियर ऑप्‍शन भी हैं, जो महिलाओं के बीच सबसे ज्‍यादा पसंद किए जाते हैं।

Jobs For Women: महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये जॉब्स, अच्‍छी सैलरी के साथ मिलेगा कंफर्ट

Career Options For Women: आज के समय में महिलाएं घर में कैद नहीं है। किसी फैक्‍ट्री में निर्माण करना हो या फिर आसमान में हवाई जहाज उड़ान, हर क्षेत्र में पुरुषों को बराबरी का टक्‍कर दे रही हैं। इसमें सबसे ज्‍यादा सहयोग किया एजुकेशन ने। शिक्षित महिलाओं को जहां भी मौका मिला, वहां उन्‍होंने अपना रास्‍ता बना लिया। हालांकि इसके बाद भी कुछ नौकरियां ऐसी होती हैं जो महिलाओं के बीच खूब पसंद की जाती हैं, क्‍योंकि ये उनके लिए कंफर्टेबल और सूटेबल होती हैं।

महिलाएं अक्‍सर जॉब का चुनाव टाइमिंग और वर्कप्लेस के मुताबिक चुनना पसंद करती हैं। यहां हम पांच ऐसी ही जॉब के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें महिलाओं के बीच सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है।

एयर होस्टेस:
कई महिलाओं के लिए ये उनके सपनों का जॉब है। एयर होस्‍टेस बनकर वो आसमान की उंचाईयों को छूना चाहती है। अगर आप दूसरों से बात करना पसंद करती हैं और आप में आकर्षक व्यक्तित्व के साथ अच्छा कम्युनिकेशन स्किल हैं, तो आप इस जॉब के लिए परफेक्‍ट हैं।

एक एयर होस्टेस होने के नाते आपको अच्‍छी सैलरी के साथ कई देशों व स्थानों की यात्रा करने को मिलेगा। इस पेशे में काम करने के लिए कमिटमेंट, डेडिकेशन और हिम्‍मत के साथ कड़ी मेहनत जरूरी है।

एडवर्टिजमेंट:
एडवर्टिजमेंट प्रोफेशन एक बढ़ता हुआ ग्लैमरस फील्ड है। यह अच्‍छी सैलरी के साथ आपको रचनात्मकता, प्रसिद्धि और पहचान की गारंटी देता है। इस पेशे में आपको अपने बाजार की समझ होने के साथ ग्राहकों में जागरूकता पैदा करने की सक्षम होनी चाहिए।

इसमें आपको आकर्षक विज्ञापनों के साथ ऑडिएंस को कोई भी सामान खरीदने के लिए प्रेरित करना होता है। इसलिए इस पेशे के लिए ऑल राउंड क्रिएटिविटी, यूजर बिहेवियर की समझ और ब्रांडिंग स्किल की आवश्यकता होती है।

फैशन डिजाइनिंग:
आज के समय में हर कोई अपारेल, ट्रैवल, फूड, एजुकेशन और रिलेशनशिप के मामले में एक सोफिस्टिकेटेड लाइफ स्टाइल अपनाना चाहता है। जिस वजह से ही पिछले कुछ समय से फैशन डिजाइनिंग के फील्‍ड में काफी विस्‍तार हुआ है और यह महिलाओं के बीच सबसे हॉट करियर ऑप्शन के रूप में उभरा है।

आज हर व्यक्ति ग्लैमरस और आकर्षक तरीके से कपड़े पहनना चाहता है और इस वजह से फैशन डिजाइनर अब भारी डिमांड में हैं।

टीचिंग:
यह तो हम सभी जानते हैं कि टीचिंग दशकों से महिलाओं की पसंदीदा जॉब में शामिल है। इसका सबसे बड़ा कारण इसकी टाइमिंग और कंफर्ट है। इस जॉब में काफी कम समय देना होता है और छुट्टियां भी खूब मिलती हैं।

एजुकेशन सेक्टर में अच्‍छी ग्रोथ के साथ हाई सैलरी भी मिलती है। यह आपके एक्सपीरिएंस, डिग्री और काम पर निर्भर करता है कि आपकी सैलरी कितनी होगी।

ह्यूमन रिसोर्सेज:
यह क्षेत्र उन महिलाओं के लिए बेस्‍ट है, जो कॉर्पोरेट फील्‍ड में जॉब करना चाहती हैं। इसमें लोगों को उनके मुद्दों और समस्याओं को हल करने में मदद करनी पड़ती है। एचआर मैनेजमेंट महिलाओं के लिए तेजी से बढ़ने वाला करियर ऑप्शन है।

इस जॉब की सैलरी भी काप्‍फी शानदार होती है। एचआर का काम कर्मचारियों को काम पर रखना और प्रशिक्षित करना और उनका वेतन निर्धारण जैसे कार्य करने होते हैं।

End of Article