जॉब्स

Anganwadi Recruitment 2024: पटना में आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास करें आवेदन

Anganwadi Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: समाज कल्याण विभाग बिहार आंगनवाड़ी ने सहायिका के 935 पदों पर भर्ती (Anganwadi Sevika Bharti) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Anganwadi Sahayika Bharti) सकते हैं। यहां आप आंगनवाड़ी सहायिका के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Anganwadi Recruitment 2024: पटना आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर निकली वैकेंसी

Anganwadi Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बिहार सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Anganwadi Recruitment 2024) खबर है। समाज कल्याण विभाग बिहार, पटना ने आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती (Anganwadi Vacancy 2024) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आंगनवाड़ी सहायिका के 935 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Anganwadi Sevika Recruitment) की जाएगी। जिसमें सेविका के 235 और सहायिका के 700 पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patna.nic.in पर जाकर अपना आवदेन कर (Anganwadi Sahayika Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2024 है। यहां आप पटना आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन प्रोसेस, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Anganwadi Sevika Recruitment 2024: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

पटना आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार जिस वार्ड से आवेदन करना चाहते हैं वहां का निवासी होना चाहिए।

Anganwadi Sevika Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले patna.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Patna Anganwadi Recruitment 2024 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवदेन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Anganwadi Sahayika Bharti: आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

  • 12वीं की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र

Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy: चयन प्रक्रिया

पटना आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर महिला उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। यहां ज्वाइनिंग से लेकर अभ्यर्थी की नियुक्ति 65 वर्ष की उम्र तक रहेगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article