Roadies 19 Fame Siwet Tomar On Death Rumors: 'रोडीज 19', 'स्प्लिट्जविला' और 'द 50' से सुर्खियां बटोरने वाले सिवेत तोमर अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं। सिवेत तोमर ने अपनी बेबाकी के लिए हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। 'लॉकअप 2' के दौरान भी उन्होंने कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी खूब राय पेश की। लेकिन हाल ही में सिवेत तोमर को लेकर बड़ी खबर सामने आई। दरअसल, एक सोशल मीडिया पेज ने साझा किया कि कार एक्सीडेंट में 'रोडीज 19' फेम सिवेत तोमर (Siwet Tomar) की मौत हो गई है। लेकिन अब इस मामले पर खुद सिवेत तोमर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर मौत की अफवाह उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri संग रोमांस करेगा 'गली बॉय'

Siwet Tomar ने मौत की अफवाह पर दिया रिएक्शन
इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कई सितारे शामिल हैं। उर्फी जावेद, शक्ति कपूर, धर्मेंद्र, अमिताभ ब्चचन, कैटरीना कैफ और कियारा आडवाणी जैसे सितारे शामिल हैं। उर्फी जावेद को लेकर उनके खुदकुशी करने की झूठी अफवाह सामने आई थी। इन अफवाहों पर उर्फी जावेद ने लोगों को लताड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।
वहीं सिवेत तोमर (Siwet Tomar) की बात करें तो वह एक एक्टर, मॉडल, कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी शो स्टार रह चुके हैं। उनका नाम बहुत बार सलमान खान के 'बिग बॉस' से भी जुड़ चुका है।
