एजुकेशन

CBSE KVS NVS Result 2026: टियर 2 परीक्षा के तहत PGT (मैथ्स) और TGT (मैथ्स, संस्कृत) और नॉन-टीचिंग कैटेगरी पोस्ट में लैब असिस्टेंट का रिजल्ट जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS, NVS और EMRS भर्ती परीक्षा 2025 के लिए Tier-II परिणाम जारी करते हुए PGT (मैथ्स) और TGT (मैथ्स, संस्कृत) और नॉन-टीचिंग कैटेगरी पोस्ट में लैब असिस्टेंट का रिजल्ट जारी किया।

Image

CBSE KVS NVS Result 2026

CBSE KVS NVS Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS, NVS और EMRS भर्ती परीक्षा 2025 के Tier-II परिणाम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। 25 अगस्त 2026 को कुछ और पदों के Tier-II के रिजल्ट घोषित किए गए हैं। इस चरण में PGT, TGT और नॉन-टीचिंग कैटेगरी के पद शामिल हैं। CBSE की ओर से परिणाम अलग-अलग चरणों में जारी किए जा रहे हैं। आज 25 अगस्त को जारी किए गए परिणाम में निम्न पद शामिल हैं: PGT Mathematics, TGT Mathematics, TGT Sanskrit और Lab Attendant

उम्मीदवार अपने आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके संबंधित पद के लिए अपना रिजल्ट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं।

इंटरव्यू वाले पदों के लिए क्या होगा?

CBSE के नोटिस के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग पदों के लिए अलग है। जिन पदों के चयन में इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए Tier-II परिणाम के आधार पर यह जानकारी मिलेगी कि उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ है या नहीं। इंटरव्यू वाले पदों के उम्मीदवारों के लिए Tier-II मार्क्स इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहीं, जिन पदों के चयन में इंटरव्यू नहीं है, उनके लिए Tier-II के अंक रिजल्ट के साथ ही संबंधित उम्मीदवार के लॉगिन में उपलब्ध कराए जाएंगे।

KVS और NVS में पोस्ट की पसंद भरने का मौका

जिन पदों के लिए KVS और NVS के बीच संगठन या रीजन की प्राथमिकता देना जरूरी है, ऐसे उम्मीदवारों को अपने आवेदन पोर्टल के जरिए preference भरनी होगी। उम्मीदवार अपनी पसंद को ध्यान से चुनें और निर्धारित समय सीमा के भीतर preference submit करें।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

Tier-II परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • KVS/NVS भर्ती से जुड़े रिजल्ट या recruitment section को खोलें।
  • अपने पद के Tier-II result वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पोर्टल पर अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद अपना रिजल्ट या shortlisting status देखें।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

CBSE ने KVS और NVS भर्ती के Tier-II परिणाम अलग-अलग चरणों में जारी करने की प्रक्रिया अपनाई है। इससे पहले PGT Chemistry, Assistant Commissioner और Junior Translator समेत अन्य पदों के परिणाम भी जारी किए जा चुके हैं। देखें लिंक

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article