Jabalpur Gangrape Case: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक स्कूली छात्रा जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग स्कूली छात्रा से गैंगरेप से शहपुरा में सनसनी फैल गई है। इस जघन्य वारदात में नाबालिग समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।
बताया जा रहा है कि निखिल सिंह राजपूत नाम के युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की और दबाव डालकर रेप किया है। वहीं कहा जा रहा है कि
आरोपी निखिल सिंह राजपूत ने नाबालिग के साथ रेप का वीडियो भी बनाया।
दोस्तों ने भी छात्रा को ब्लैकमेल कर हवस का शिकार बनाया
वीडियो की जानकारी लगने पर दोस्तों ने भी छात्रा को ब्लैकमेल कर हवस का शिकार बनाया। एक बार कार में चार बदमाशों ने बारी-बारी से छात्रा का रेप किया।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में नाबालिग स्टूडेंट संग गैंगरेप, दोस्त को बंधक बनाकर दरिंदगी, शिकंजे में 3 आरोपी
वहीं आरोपी यहीं नहीं रूके इसके बाद दूसरी बार शहपुरा के एक खंडहर में ले जाकर चारों बदमाशों ने छात्रा की अस्मत लूटी। इस मामले में फिर
नाबालिग छात्रा ने मां के साथ पहुंचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धारा 63 और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
स्कूली छात्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुख्य आरोपी निखिल सिंह राजपूत सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ शहपुरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 63 और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: अयोध्या गैंगरेप के आरोपी सपा नेता मोईद खान पर गिरी पुलिस-प्रशासन की गाज, बुलडोजर ने बेकरी को किया जमींदोज
पुलिस ने आरोपी निखिल सिंह राजपूत, संदीप सिंह चौहान, सौरभ सिंह, प्रशांत पटेल सहित एक अन्य नाबालिग को अरेस्ट किया है और शहपुरा पुलिस गैंगरेप के पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
