बॉलीवुड के स्टार एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म 'द व्वान' (The Vvaan) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच मेकर्स ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’का टीजर आउट कर दिया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस टीजर को लोग मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'खत्म क्यों नहीं होने देते...' Kangana Ranaut को लेकर ये क्या बोल गईं Taapsee Pannu)
द व्वान का टीजर आउट
फिल्म की कहानी एक शहर में रहने वाले व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुश्तैनी गांव के एक प्रतिबंधित जंगल में चला जाता है। वहां वह एक देवी शक्ति को जगा देता है। इसके बाद उसे ऐसी रहस्यमयी ताकतों का सामना करना पड़ता है, जिन्हें समझना आसान नहीं है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी रक्षक हैं वो, जिनकी शेर सवारी है! 25 सितंबर को आ रही व्वान की कहानी है!' फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर, अनुप सोनी और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में हैं। मेकर्स ने यह भी बताया है कि फिल्म का दूसरा टीजर भी जल्द आने वाला है। फिल्म ‘द व्वान’ आखिरकार 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
बात करें इस टीजर की तो इसमें कुछ ऐसा खास नहीं है जो आपने पहले नहीं देखा। इसे लोग मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां कई लोग इसे बच्चों की डरावनी कहानी बता रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे VFX पर सवाल उठा रहे हैं। आपको ये टीजर कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
