जॉब्स

High Court Recruitment 2022: हाईकोर्ट में 3932 पदों पर नौकरी का मौका, 6वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक कर सकते हैं अप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 01:10 PM IST

Sarkari Naukri 2022, High Court Recruitment 2022, Sarkari Naukri Notification 2022: यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। 6वीं पास से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपनी योग्यता अनुसार इस सरकारी नौकरी के लिए तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

यूपी में सरकारी नौकरी निकली है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका
  • ग्रुप सी और डी के 3932 पदों पर भर्ती
  • 6वीं और 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी कर सकते हैं आवेदन

UP Sarkari Naukri 2022, Allahabad High Court Recruitment 2022: यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। 6वीं पास से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी भी नौकरी का सपना पूरा कर सकते हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 14 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है।

UP Govt Job Vacancy 2022: कौन से पद खाली?

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर हिंदी के 881 पद, स्टेनोग्राफर इंग्लिश के 305 पद, क्लेरिकल कैडर के तहत ग्रुप सी के 1021 पद, ड्राइवर के 26 पद और ग्रुप डी के 1699 पद सहित कुल 3932 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Sarkari Naukri Notification 2022: कैसे होगा चयन?

हाईकोर्ट में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट / ड्राइविंग टेस्ट / स्टेनोग्राफी टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में हिंदी, इंग्लिश, जनरल स्टडीज और मैथमेटिक्स से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी नहीं है। परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर वेबसाइट पर सूचित कर दी जाएगी।

UP Sarkari Naukri 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए बैचलर डिग्री और डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि, अन्य पदों के लिए 6वीं और 8वीं पास से लेकर 12वीं पास तक आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Sarkari Bharti 2022: यहां करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थी यूपी सरकारी नौकरी 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in या allahabadhighcourt.in पर 14 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर पदों के लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, क्लेरिकल कैडर के तहत ग्रुप सी पदों के लिए 850 रुपए और अन्य पदों के लिए 800 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article