जॉब्स

UKPSC Recruitment 2022: असिस्टेंट अकाउंटेंट के 661 पदों पर नौकरी, यहां जानें आवश्यक योग्यता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 12:08 PM IST

UKPSC Assistant Accountant Exam 2022, UKPSC Assistant Accountant Recruitment 2022, Sarkari Naukri 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 17 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए शुल्क नहीं जमा करना होगा।

Image

कॉमर्स ग्रैजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी निकली है।

Photo : iStock

Sarkari Naukri 2022, UKPSC Assistant Accountant Recruitment 2022, UKPSC Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यार्थी यूकेपीएससी अस्सिटेंट अकाउंटेंट भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 17 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है।

UKPSC Assistant Accountant Vacancy 2022: कितना मिलेगा वेतन?

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट अकाउंटेंट यानी सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत 29200 रुपए से 92300 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।

UKPSC Assistant Accountant Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

उत्तराखंड में इस सरकारी नौकरी के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कॉमर्स में बैचलर डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। साथ ही हिंदी टाइपिंग में 4000 की डिप्रेशन प्रति घंटे की स्पीड होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

UKPSC Assistant Accountant Exam 2022: ऐसे होगी परीक्षा

ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग स्पीड के आधार पर किया जाएगा। ‌परीक्षा में वाणिज्य, प्रबंधन और सामान्य हिंदी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।‌ इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

UKPSC Assistant Accountant Application: यहां करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थी सहायक लेखाकार भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 17 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article