Aaj ka Rashifal 07 June 2022: खर्च पर नियंत्रण रखें मिथुन राशि के जातक, मीन वालों को हो सकती है धन प्राप्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 04:37 PM IST

Aaj ka Rashifal 07 June 2022: आज कर्क, मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें मेष राशि के जातक। यहां पढ़ें 07 जून 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 07 June 2022: खर्च पर नियंत्रण रखें मिथुन राशि के जातक, मीन वालों को हो सकती है धन प्राप्ति

07 जून 2022 का राशिफल:  आज चन्द्रमा सिंह राशि में है व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य अभी वृष व गुरु मीन में है। शनि कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क, मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय व जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 07 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज पँचम चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। हेल्थ को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला  रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन गुरु व चन्द्रमा गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य दशम में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वितीय भाव में शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज चन्द्रमा के द्रव्य चावल व दही का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि में गोचर कर रहा  चन्द्रमा शुभ है। सूर्य जॉब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें व गुड़ का  दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सूर्य अष्टम राजनीति के लिए शुभ है। चन्द्रमा द्वादश भाव में है। गुरु सप्तम मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। बड़े भाई से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य वृष तथा चन्द्रमा एकादश भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
सूर्य खष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य में प्रगति देंगे। चन्द्रमा दशम तथा गुरु पँचम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कन्या व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है। राशि स्वामी मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज गुरु चतुर्थ, सूर्य पँचम व चन्द्रमा भाग्यभाव में गोचररत है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।      

10. मकर राशिफल- 
गुरु तृतीय ,सूर्य चतुर्थ तथा चन्द्रमा अष्टम भाव में  गोचर करेंगे। शनि द्वितीय में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।                

11. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा सप्तम व शनि इसी राशि में है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा शुभ रहेंगे।  आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी  की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।              
12. मीन राशिफल- 
सूर्य इसी राशि से द्वितीय व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है। धन प्राप्ति के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिकता कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।


End of Article