Vastu For Snake Plant: घर के अंदर लगाएं ये प्लांट, दिलाएगा करियर में सफलता व आर्थ‍िक तंगी से मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 10:29 AM IST

Snake Plant Benefits At Home: वास्तु शास्त्र में कुछ प्लांट का विशेष महत्व होता है। इन में से एक है स्नेक प्लांट। वास्तु शास्त्र के अनुसार स्नेक प्लांट को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है व करियर में व्यक्ति फोकस कर पाता है।

Vastu For Snake Plant: घर के अंदर लगाएं ये प्लांट, दिलाएगा करियर में सफलता व आर्थ‍िक तंगी से मिलेगा छुटकारा
Photo Credit: Instagram

 Snake Plant will bring happiness and prosperity: घरों के अंदर व आंगन में हरे भरे पेड़ पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है। यह हरे भरे पौधे हमें एक अलग ही सुकून देते हैं। इनसे मन भी प्रसन्न होता है। आजकल इनडोर प्लांट का काफी चलन है। लोग अपने कमरे के अंदर इनडोर प्लांट लगाना काफी पसंद करते हैं। इससे घर भी महकता है और घर की सुंदरता भी बढ़ जाती हैं। पेड़ पौधों का वास्तु शास्त्र में भी काफी महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ प्लांट को घर के अंदर लगाने से खुशहाली व सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को न लगाने की भी सलाह दी जाती है। इसलिए घर में पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का जरूर ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार घर में स्नेक प्लांट जरूर लगाना चाहिए। स्नेक प्लांट लगाने से व्यक्ति के घर की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है। आइए जानते हैं स्नेक प्लांट लगाने के नियमों के बारे में और इनसे होने वाले फायदे के बारे में...

इस दिशा में रखें स्नेक प्लांट

अगर आप भी घर में स्नेक प्लांट लगाने की सोच रहे हैं तो इसे लगाने से पहले इसकी दिशा के बारे में जरूर ध्यान दें। घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो स्नेक प्लांट को घर के अंदर व बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। इसे बाथरूम और बेडरूम में भी लगाया जा सकता है। इसे लगाने से पहले इस बात का ध्यान दें कि लिविंग रूम में ऐसी जगह पर ना रखें जहां से आने वाले व्यक्ति की सीधी नजर पड़ती हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार स्नेक प्लांट को घर के पूर्वी दक्षिणी और दक्षिण पूर्वी कोने में रखा जा सकता है।

अकेले रखें यह पौधा

इसके अलावा स्नेक प्लांट को कभी भी टेबल या स्तह पर न रखें। यह एक इनडोर प्लांट है इसे जहां भी रखें अकेले ही रखें। अगर यह अन्य पौधों से घिरा होगा तो घर पर नकारात्मक ऊर्जा भी ला सकता है।

स्टडी रूम में जरूर रखें

स्नेक प्लांट एक ऐसा प्लांट है जिसमें एक प्लांट से कई प्लांट निकल आते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि और आर्थिक लाभ मिलता है। इसके अलावा इसे बच्चों के स्टडी रूम में जरूर रखना चाहिए। इससे करियर में आ रही रुकावट पर भी विराम लगता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article