शहर

पंजाब कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन? अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बोले- अगर मैं नहीं हूं तो कोई और होगा

Punjab Congress Chief Row: पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह को समाप्त करने की कोशिश में जुटी हुई है।

Image

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (फोटो साभार: @RajaBrar_INC)

Photo : Twitter

Punjab Congress Chief Row: पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह को समाप्त करने की कोशिश में जुटी हुई है। इस बीच, कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने साफ किया कि वो अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नहीं हैं और दिल्ली लौटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर विस्तार से बात करेंगे।

'मैं अध्यक्ष नहीं हूं'

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, ''इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता कि आज राजा नहीं हैं, तो कोई और होगा। जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने, उन्हें उम्मीद है कि वह मजबूती से लड़ाई लड़ेगा।'' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कब होगा और कौन अध्यक्ष बनेगा, यह फैसला राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अधिकार क्षेत्र में है। हां, मैं प्रेसिडेंट नहीं हूं, यह मुझे पता है।

पायलट ने आलाकमान को सौंपी रिपोर्ट

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पांच सितंबर को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगह पंजाब प्रभारी नियुक्त किए गए सचिन पायलट ने राज्य के पार्टी नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कीं और इसके बाद पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपी, ताकि नेतृत्व में बदलाव पर फैसला लिया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश इकाई में कई सप्ताह से चल रही अंदरूनी कलह के बीच वडिंग को बदला जाना तय है और नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

वडिंग ने बदला अपना बायो

राजा वडिंग ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की और बाद में उन्होंने अपना बायो भी बदल दिया। बायो में उन्होंने खुद को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बताया है। सूत्रों ने बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री और सांसद विजय इंदर सिंगला इस पद के लिए सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article