एजुकेशन

UP Police SI 2025: 4543 पदों के नियुक्ति पत्र पर हाईकोर्ट की रोक, जानें कब होगी सुनवाई

UP Police SI Vacancy 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस भर्ती के तहत 4,543 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को होगी।

Image

UP Police SI Vacancy 2025 (1)

UP Police SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस भर्ती के तहत 4,543 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता की एकल पीठ ने अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया।

यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस और समकक्ष पदों के लिए निकाली गई थी। भर्ती का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2025 को जारी हुआ था। इस भर्ती के लिए 15,75,706 आवेदन मिले थे।

लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की गई थी। करीब 10.77 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था।

सवालों और आंसर की में बदलाव को लेकर आपत्ति

कुछ उम्मीदवारों ने परीक्षा के दौरान बदले गए सवालों और उनके उत्तरों को लेकर आपत्ति जताई थी। चिकाकर्ताओं का आरोप है कि भर्ती बोर्ड ने उनकी आपत्तियों पर उचित तरीके से विचार नहीं किया। इसके बाद कई अभ्यर्थियों की ओर से हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गईं।

अब 5 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट के ताजा आदेश के बाद 4,543 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल आगे नहीं बढ़ेगी। अब मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। उस सुनवाई के बाद भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर आगे की स्थिति साफ हो सकती है।

ऐसे में UP Police SI भर्ती 2025 में चयनित उम्मीदवारों को फिलहाल हाईकोर्ट के अगले आदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article