Aaj Ka Vrishchik Rashifal 28 November 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – अपनी कोशिशों को बनाए रखने से जिंदगी में बहुत कुछ संभाला जा सकेगा। आपने बहुत लंबा रास्ता तय किया है और खुद को इतना सक्षम बनाया है की आप बड़ी उपलब्धियों के द्वार पर खड़े हैं पर बड़ी उपलब्धियां भी खुद ब खुद नहीं बनती, उसके लिए लगातार अपने अंदर उस जुनून को बनाए रखने की जरूरत पड़ती है जो आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए मदद करता चला जाए।
क्या करें – काम और कारोबार ही आपकी प्राथमिकता का क्षेत्र है और आप उसमें समर्पित हैं। किसी भी चीज में डूब जाने से ही उसके अच्छे नतीजे प्राप्त होते हैं और यह समय आपको ऐसा ही समर्पण देता चला जा रहा है।
क्या न करें – हालात को संभाले रखना बहुत जरूरी है इसलिए अपने मन में कोई ऐसी तसल्ली न बनाते चले जाएँ की सबकुछ ठीक हो गया है। बहुत कुछ ठीक हुआ है पर उसे बनाए रखने के लिए अभी भी आपको लगातार अपनी अच्छाई को बनाए रखना होगा। लोगों से भी तालमेल बनाए रखना होगा ताकि कोई कमी न रहे।
पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई की दिशा में आपको अभी भी बहुत कुछ करना है और बहुत कुछ पाना है पर सबसे बड़ी बात यह है की आपको अभी भी बहुत कुछ सीखना है और सीखने का यह प्रयास हर उम्र में करना चाहिए ताकि आप खुद को इतना सक्षम बनाते चले जायें की आपके ज्ञान की लोग सरहाना कर पाएं। इस समय की गई मेहनत आपका बहुत दूर तक साथ निभा सकती है।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता ऐसा है जिसे बनाए रखने की और संभाले रखने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत का मतलब यह नहीं है की आप अपनी जिंदगी को हिलाकर किसी मोहब्बत को ढूँढ रहे हों, घर परिवार में अपनों से प्यार करना भी बहुत जरूरी है, अपने बच्चों से, अपने पति से, अपनी पत्नी से भी प्यार किया जा सकता है ताकि जिंदगी की खुशियाँ बनी रहे और तालमेल बना रहे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
