Aaj Ka Singh Rashifal 28 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – किसी भी वजह से मन को उलझा लेना ठीक नहीं है। कोई भी बात बिगड़ जाए तो मुश्किलें ही हाथ लगती हैं। नुकसान की वजह से भी आपकी उलझने बढ़ी रह सकती हैं और उलझनों की वजह से भी नुकसान हो सकता है, इसलिए हर कदम पर सतर्क रहने की भी जरूरत है।
क्या करें – अपनों के प्रति जागरूक रहना होगा और जितना आप रिश्तों को संभाल लेंगे उतना ही यह समय आपके लिए अनुकूल बनता चला जाएगा। हर चीज जैसे एक दूसरे से जुड़ी हुई है। अगर घर परिवार में सुख बनेगा तो उस सुख का आभास अच्छाई के रूप में आपको कामकाज के क्षेत्र में भी जरूर मिलेगा।
क्या न करें – अपने मन में पहले से कोई ऐसी नकारात्मकता न बिठायें जिसके चलते लोगों से उलझन बढ़े। यह समय आसानी से मतभेद पैदा कर सकता है इसलिए आपको पहले से ही संभलकर चलने की जरूरत है। अपने बड़े बुजुर्गों के भी बनते बिगड़ते विचार हो सकते हैं, आपको ध्यान देना होगा ताकि कोई गलती न होती चली जाए।
तकरार और झगड़े – लोगों से तालमेल बेहतर करना होगा ताकि किसी भी तरह के तकरार से बचा जा सके। मुश्किलें तो हर दौर में हैं और हर समय कोई न कोई परेशानी लेकर आता है पर अगर इंसान पहले ही कदम पर रुक जाए तो किसी भी बिगड़ी हुई बात को संभालना भी आसान ही होता है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को कई तरह से समझने की जरूरत है। आप अपने विचारों में ईमानदार हैं पर इस समय की प्राथमिकताएं कुछ और हैं, आपको जिंदगी में अपने दम पर बहुत कुछ करना है और अपनी मेहनत के माध्यम से अपने भविष्य को बनाना है। अगर इन सारी कोशिशों में कोई रिश्ता आपकी कमजोरी बनता चला जाएगा तो वो ठीक नहीं है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
