राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 28 नवंबर 2022: नकारात्मक विचार को न होने दें हावी, काम में मन लगाए रखें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 28, 2022, 09:05 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​28 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: रोज की चुन्नौतियों को दरकिनार कर कदम बढ़ाएं। आपके पढ़ाई-लिखाई के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। एसे में आपको पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। साथ ही बाकि चीजों में उलझने से बचने की जरुरत है।

Image

Kark Rashifal 28 November 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 28 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – लोगों से हर तरह का तालमेल बनाए रखने का समय है पर वो कदम आपको बढ़ाने होंगे, तब जाकर आप लोगों की अच्छाई को अपने साथ जोड़ पाएंगे, ऐसे में हो सकता है आपको यह लगे की लोग आपके ऊपर किसी भी तरह का दबाव बनाते चले जा रहे हैं पर उसे दबाव न समझकर उसे अपनी उपलब्धि समझिए की आपने रिश्तों को संभालने का और सँवारने का प्रयास किया है।

क्या करें – विनम्रता अपनानी होगी और रिश्तों को संभाले रखने में अपनी अच्छाई बनाए रखनी होगी, हो सकता है आपको लोगों की मदद भी करनी पड़े और उनको अच्छी सलाह भी देनी पड़े पर ऐसा करते हुए आपको अच्छा लगेगा क्योंकि आप लोगों की जिंदगी में सकारात्मक भूमिका निभा पाएंगे।

क्या न करें – रोजमर्रा की चुनौतियों की वजह से अपने मन को विचलित न करें इसलिए नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। हर चीज में अगर अच्छाई ढूँढेंगे तो वैसे ही कोई कमी नहीं रहेगी।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई बनी हुई है पर उसे बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। जितना लोगों के प्रति भरोसा बनाए रखेंगे उतना ही आपका तालमेल बेहतर होता चला जाएगा और इसका अच्छा असर यह होगा की कामकाज के क्षेत्र में भी आपके लिए लगातार लाभ बना रहेगा।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई को आगे बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा समय बना हुआ है क्योंकि आपकी मेहनत नजर आ रही है और उस मेहनत के चलते आप बहुत कुछ सीख सकते हैं और जिंदगी में बहुत कुछ पा सकते हैं। अगर किसी उच्च शिक्षा का विचार है तो आपको यह समय हर तरह से मदद ही कर रहा है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article