राशिफल

आज का कुंभ राशिफल, 28 नवंबर 2022: खर्चों पर करें कंट्रोल, कौई भी फैसला सोच समझकर लें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 28, 2022, 08:57 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 November 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: आज मन बेचैन रह सकता है। पर अच्छी बात यह है कि आपको लोगों का भरपूर सहयोग भी मिला रहेगा, जो आपके कामकाज में मदद करेगा। ऐसे में सबसे ज्यादा जरुरी है कि आप अपने मन पर कंट्रोल रखें और उसे स्थिर बनाने की कोशिश करें।

Image

Kumbh Rashifal 28 November 2022

Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 November 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – मन उचाट रहेगा तो नुकसान हो जाएगा इसलिए आपको बहुत ज्यादा संभलकर चलने की जरूरत पड़ेगी। वैसे भी आप कई बार ऐसे फैसले कर जाते हैं जिसमें जल्दबाज़ी ज्यादा नजर आती है और यह समय भी कुछ ऐसा ही है।

क्या करें – लोगों का सहयोग मिलेगा और कामकाज को संभालने में मदद मिलेगी। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसे आपको बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी इसलिए भी आपको बहुत सारी स्थिरता बनाए रखना जरूरी हो जाएगा।

क्या न करें – किसी ऐसे विकल्प को न टटोलें जिसके बारे में अभी भी बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत है। कई बार हमें कुछ अच्छा लगता है और हम उसे पाने के लिए अपने कदम बढ़ा लेते हैं और यही ठीक नहीं है। कोई भी फैसला करने से पहले सूझबूझ से मनन करना जरूरी है ताकि आपसे कोई गलती न होती चली जाए। ऐसे फैसले भी न करें जो आपकी जल्दबाज़ी दिखाएं क्योंकि उससे भी कई चीजों को संभालना कठिन होता चला जाता है।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद उसमें छुपा हुआ दबाव दिखा रही है और वो दबाव आपके फैसलों से जुड़ा या खर्चों से जुड़ा हो सकता है। आज की स्तिथि ठीक होने का मतलब यह नहीं है की भविष्य में भी सबकुछ ऐसा ही रहेगा। यह और बात है की इस समय आपके लिए सबकुछ संभला हुआ है और तकदीर आप पर मेहरबान है फिर भी आपको भविष्य पे नजर रखनी है और अपने नुकसान से बचना है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article