राशिफल

आज का मकर राशिफल, 28 नवंबर 2022: अचानक होगा धन लाभ, आर्थिक स्थिति रहेगी शानदार

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 28, 2022, 08:57 AM IST

Aaj Ka makar Rashifal 28 November 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वला है। क्योंकि आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऐसे मेंअचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। साथ ही घर-परिवार में खुशी का माहौल भी रहेगा।

Image

Makar Rashifal 28 November 2022

Aaj Ka makar Rashifal 28 November 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – लोगों के सहयोग से आपका भरोसा बढ़ेगा और आप जिंदगी में बहुत कुछ बेहतर कर पाएंगे। यह समय आपके लिए बहुत सारी ऐसी उपलब्धियां ला सकता है जो किसी नयेपन के साथ जुड़ी हुई हो, कोई भी नया विचार या कोई भी नया कदम उठाने से आपके हालात बेहतर हो सकते हैं पर अपने मौजूदा हालात को सामने रखकर ही जिंदगी के फैसले करने होंगे ताकि आप सूझबूझ से अपने कदम आगे बढ़ा सकें और इस समय का पूरा फायदा भी उठा सकें।

क्या करें – अचानक लाभ के योग बने हुए हैं जिसके चलते आपकी आर्थिक स्तिथि में इजाफा हो सकता है। तकदीर ने भी आपका पूरा साथ निभाया है ताकि आप अपने बलबूते पर बहुत कुछ करके अपनी जिंदगी की खुशियों को बनाए रख सकें। इसमे अहम भूमिका आपकी अपनी मेहनत की है जिसके चलते आपने अपनी चुनौतियों को भी संभाला है।

क्या न करें – किसी भी तरह का ऐसा अहम न बनाते चले जाएँ जो आपकी मानसिकता को बिगाड़ दे। लोगों की मदद मिल रही है इसका यह मतलब नहीं है की आपने ज़िंदगी को फतेह कर लिया है क्योंकि ऐसा होता नहीं है। रिश्तों को भी सिर्फ लाभ या हानी की नजर से न देखते चले जाएँ क्योंकि ऐसा करने से भी आप अपने लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है और कई तरह के अच्छे विकल्प हैं जिसके चलते आप अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर कर सकें पर आपको इस बात पर नजर रखनी होगी की जिस भी काम से जुड़े हैं उसमें आपका मन हो। अगर अनमने मन से कोई भी काम किया जाए तो उससे कोई लाभ होता नहीं है।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई की दिशा में आपको अपनों की अच्छी सलाह लेनी होगी क्योंकि मेहनत करने का समय है और मेहनत आप कर सकते हैं। पढ़ाई को लेकर भी कई तरह के अच्छे विकल्प हो सकते हैं और अगर कोई दूरस्थान से जुड़ा विकल्प है तो उसके बारे में भी सोचा जा सकता है पर आपको अपनी आर्थिक स्तिथि को सामने रखकर ही ऐसे बड़े फैसले करने होंगे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article