अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 28 November 2022: कर्क, सिंह और तुला राशिवालों के लिए दिन शानदार, जानिए अपना राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 28, 2022, 06:15 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 November 2022: कर्क, सिंह व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। जानिए सोमवार का राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 28 November 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 November 2022: 28 नवम्बर का राशिफल-आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा व शनि एकसाथ शनि की राशि मकर में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क, सिंह व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष- आज चन्द्रमा -शनि का दशम भाव में व सूर्य का इस राशि से अष्टम गोचर पॉलिटीक्स में कोई नवीन पद दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अनार का दान करें। लव लाइफ में तनाव रह सकता है।

वृष- आज का दिन बिजनेस में विशेष सफलता का है। सूर्य के सप्तम गोचर से व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

मिथुन- चन्द्रमा-शनि का इस राशि से अष्टम तथा सूर्य का इस राशि से खष्ठम गोचर सफलता कारक है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का शनि के साथ सप्तम गोचर दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता देगा। बैंकिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग का दान करें। पिता का आर्शीवाद लें।

सिंह-आज सूर्य का चतुर्थ व चन्द्रमा शनि का खष्ठम गोचर मंगलमय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व तिल का दान करें। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

कन्या-चन्द्रमा -शनि पँचम रहकर शुभ फल देंगे। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- सूर्य का इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा- शनि का खष्ठम गोचर सरकारी कार्यों में लाभ प्रदान कर रहे हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज वृष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

वृश्चिक- आज सूर्य का इस राशि मे गोचर राजनीति में सफलता तो वहीं व्यवसाय में कोई नवीन प्रोजेक्ट देगा। मेष व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। अपराजिता का पेड़ लगाएं।

धनु- आज सूर्य द्वादश व शनि इसी राशि से तृतीय रहकर छात्रों के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर में शमी व अपराजिता का पेड़ लगाएं।

मकर- राशि स्वामी शनि चन्द्रमा के साथ इस राशि में व सूर्य वृश्चिक में रहकर जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। कर्क व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। । मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

कुंभ- आज का दिन छात्रों के प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश चन्द्रमा व शनि तथा वृश्चिक राशि के सूर्य व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें । हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन- आज जॉब में नवम सूर्य तथा दशम चन्द्रमा -शनि व इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे किसी विवाद को समाप्ति दे सकता है। यात्रा में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व अन्न का दान करें। लव लाइफ से युवा खुश रहेंगे।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article