राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 28 नवंबर 2022: मिलने वाला है कोई बड़ा लाभ, आर्थिक स्थिति में आएगा बदलाव

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 28, 2022, 09:03 AM IST

Aaj Ka Kanya Rashifal 28 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: आपको कई तरह से लाभ मिल सकते हैं। बस अपने ज्ञान और जानकारी को मजबूत बनाए रखें। हालांकि आपको घर परिवार का साथ मिला हुआ है। ऐसे में हर तरह से लाभ मिलने की संभावना हो सकती है।

Image

Kanya Rashifal 28 November 2022

Aaj Ka Kanya Rashifal 28 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – जितना अपने ज्ञान और जानकारी को पुख्ता कर लेंगे उतना ही भविष्य में आपको लाभ होता चला जाएगा और इसी वजह से यह समय आपकी मेहनत को उजागर करता हुआ नजर आ रहा है। अच्छी बात यह है की लोगों से आपको हर तरह का साथ और समर्थन मिला हुआ है।

क्या करें – बचाव बनाए रखना बहुत जरूरी है क्योंकि नुकसान भरी परिस्थितियाँ भी साथ ही साथ चल रही हैं। ज्यादा खर्चा होना भी एक नुकसान है और रिश्तों में नाराजगियाँ पैदा हो जाएँ तो यह भी एक नुकसान है, इसलिए हर रूप से आपको सतर्क रहने की भी जरूरत है।

क्या न करें – अपनी मेहनत के रास्ते से आप कहीं भटक न जाएँ। कामकाज के क्षेत्र में भी यह समय आपकी पर्याप्त प्रेरणा दर्शा रहा है। अपनी सूझबूझ से आप अपने हालात को समझ पा रहे हैं और सही फैसले करने के लिए कई तरह के विकल्प टटोल रहे हैं इसलिए कोई कमी नहीं है।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को अपनी ताकत बना लें ताकि अपने विचार भी सही कर सकें और अपने फैसले भी सही कर सकें। अगर कोई आपको पूरी तरह से समझेगा तभी वो आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा और कोई कमी नहीं रहेगी।

रिश्तेनाते – घर परिवार में रिश्तों की अच्छाई हर तरह से बनी हुई है और इस चीज का अच्छा असर यह हो रहा है की आप काम और कारोबार को भी सही रूप से संभाल पा रहे हैं। अगर आप विधार्थी हैं तो आपको घर परिवार में अपनों से अच्छी सलाह मिल सकती है जो आपको आगे बढ़ने में मदद करे और आप अपने भविष्य को बना पाएं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article