राशिफल

आज का तुला राशिफल, 28 नवंबर 2022: पैसे की नहीं रहेगी दिक्कत, जानें बाकी मामलों के लिए कैसा रहेगा दिन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 28, 2022, 09:02 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 28 November 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: आज पैसे के मा्मले में आपका दिन शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति ठीक रहने के कारण ही लोगों से तालमेल भी अच्छा बना रहेगा। पर रिश्तेनाते के मामले में आज का दिन कैसा रहने वाला है चलिए उसके बारे में जान लेते हैं।

Image

Tula Rashifal 28 November 2022

Aaj Ka Tula Rashifal 28 November 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – निजी जीवन की खुशियों को बनाए रखने का समय है। इसके पीछे एक बड़ा कारण यह भी है की आपकी बेहतर होती हुई आर्थिक स्तिथि की वजह से भी आप लोगों के प्रति जागरूक हैं। अपने हालात को बेहतर करने के लिए कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने।

क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को इतना मजबूत कर लें की वो भविष्य में भी आपकी मदद करती चली जाए और फिर आप किसी अच्छे निवेश के बारे में भी सोच सकें। ऐसे किसी प्रयास को करने के लिए थोड़ा सा वक्त लगता है पर ऐसा लगता है जैसे आप सही दिशा में अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

क्या न करें – अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को बढ़ाने के प्रयास में अपने कदम पीछे न हटाते चले जाएँ, इसलिए सिर्फ यह न सोचें की किस कोशिश से कितना पैसा आएगा क्योंकि पैसा ही सबकुछ नहीं है, पैसे से भी बड़े फैसले आपको करने हैं जिसमें आप अपने भविष्य को बनाने में सक्षम होते चले जायें और कोई कमी न रहे।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना बहुत जरूरी है और उसके लिए खुद पर भी भरोसा करना पड़ेगा और अपनों पर भी भरोसा करना पड़ेगा। जितना अपने अंदर मधुरता लाते चले जाएंगे उतना ही रिश्तों को संभालने में आपको मदद मिलती चली जाएगी।

मेहनत – मेहनत बनी हुई है और उसमें रफ्तार भी बढ़ी है पर अभी भी वक्त लगेगा की आप उस मेहनत को सही दिशा में आगे बढ़ा पाएं। लगता है जैसे आपने इस समय कुछ ऐसा रास्ता चुना है जिसे बनने में और पनपने में थोड़ा सा वक्त लग सकता है पर हर आगे बढ़ता हुआ कदम आपको आपकी मंजिल तक ले जाता चला जा रहा है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article