Aaj Ka Vrishchik Rashifal 22 December 2022,
क्या करें – लोगों के प्रति आपने जो भी अच्छे विचार बनाए हैं उनको योजनाबद्ध रूप से संभाले रखने की जरूरत है। उस अच्छाई को लगातार बनाए भी रखें और दर्शाते भी चले जाएँ ताकि लोग भी आपको बेहतर तरीके से समझ पाएं।
क्या न करें – किसी ऐसे बड़े लाभ की उम्मीद न लगाएं जिसके लिए आपने मेहनत न की हो क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी आर्थिक स्थिति को खतरे में भी डालते चले जाएंगे और इस समय वही ठीक नहीं है।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपके जहन पर छाया हुआ है। कभी आपका मन एक कदम आगे बढ़ने को करता है और कभी आप दो कदम पीछे हटा लेते हैं। इसी असमंजस में समय निकलता चला जा रहा है।
खर्चे और नुकसान – खर्चे बढ़े हुए हो सकते हैं और आपको थोड़ा सा ध्यान देना पड़ेगा। अनजाने में भी कई बार पैसे को संभालने में गलती हो जाती है इसलिए और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
