राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 22 दिसंबर 2022: फिजूलखर्ची से बचें, रिश्‍तों को सहेजने का प्रयास करें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 22, 2022, 09:37 AM IST

Aaj Ka mithun Rashifal 22 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: फिजूलखर्ची से बचना होगा। घर परिवार में रिश्तों को सहेजने का हर संभव प्रयास कर लें और ऐसा करते हुए दुखी न होते चले जाएँ। किसी के प्रति भी अपने मन में कोई द्वेष न रखें, शक करते चले जाने से भी रिश्तों पर बुरा असर पडता है।

Image

Mithun Rashifal 22 December 2022

Aaj Ka mithun Rashifal 22 December 2022, gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini)मन परेशान है क्योंकि नुकसान जैसी स्तिथि हो सकती है और इसका एक बड़ा कारण यह भी है की आप अपनी आर्थिक स्तिथि से खुश नहीं हैं इसलिए पैसे पर कई तरह के दबाव हो सकते हैं।

क्या करें – फिजूलखर्ची से बचना होगा। खर्चे बढ़ जाएँ तो वो भी एक तरह का नुकसान है जिसकी भरपाई बहुत मुश्किल होती है इसलिए संभलकर चलने की जरूरत पड़ेगी।

क्या न करें – घर परिवार में रिश्तों को सहेजने का हर संभव प्रयास कर लें और ऐसा करते हुए दुखी न होते चले जाएँ। संतुष्ट रहने की आदत डाल लें ताकि हर चीज बुरी भी न लगती चली जाए।

काम और कारोबार – कामकाज में बड़ी सफलता पाने के लिए अभी भी आपको बहुत कुछ करना है और उसके लिए अपनी चुनौतियों को भी संभालने की कोशिश करनी है। जिंदगी में चुनौतियाँ हम सबके लिए हमेशा बनी रहती हैं। एक एक करके उन्हें भी दूर करते चले जाएँ ताकि कामकाज में सफलता मिल सके

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को आगे बढ़ाना है तो अपने मन को साफ करना पड़ेगा। किसी के प्रति भी अपने मन में कोई द्वेष न रखें, शक करते चले जाने से भी रिश्तों पर बुरा असर पडता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article