Aaj Ka Dhanu Rashifal 22 December 2022, Sagittarius
क्या करें – किसी भी तरह के मतभेद से बचना होगा और बहुत सारी विनम्रता भी बनाए रखनी होगी। घर परिवार के रिश्तों को बनाए रखना इस समय बहुत जरूरी होगा ताकि आपकी खुशियाँ बनी रहें।
क्या न करें – लोगों की मदद को और अच्छी सलाह को नजरंदाज न करते चले जाएँ इसलिए ऐसे किसी इशारे को समझने में गलती न करें जिसके पीछे आपका नुकसान छुपा हुआ हो। पहले से सतर्क रहना बहुत जरूरी होगा।
रिश्तेनाते – रिश्तों की मधुरता बनाए रखना इसलिए जरूरी है क्योंकि आपकी जिंदगी का दारोमदार इसी बात पर निर्भर करता है की आप अपनों से किस रूप से जुड़े रहते हैं। यह आपकी अच्छाई है जिसे बनाए रखने की जरूरत है।
धन दौलत – पैसे की स्थिति ठीक भी है और तकदीर भी उसमें आपका पूरा साथ निभा रही है पर सबसे बड़ी बात यह है की कामकाज से लगातार लाभ बना हुआ है जिसके चलते आप अपनी आर्थिक स्थिति को संभाल पा रहे हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
