राशिफल

आज का मकर राशिफल, 22 दिसंबर 2022: कामकाज के लिहाज से समय खराब है, ज्यादा मेहनत और कम खर्च से ही स्थिति में सुधार होगा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 22, 2022, 09:34 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 22 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार में अस्थिरता पैर पसारे हुई है, लोगों के साथ छोड़ जाने के भी आसार साफ है। चिंता, दबाव और भावनाओं को काबू में रखने की है खास जरूरत। अनावश्यक खर्चें भी पड़ सकते हैं भारी।

Image

मकर राशिफल, 22 दिसंबर

Aaj Ka Makar Rashifal 22 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn)कई तरह के दबाव हैं जिसके चलते आप चिंतित हैं। कामकाज की स्थिति ठीक होने के बावजूद अस्थिरता बनी रह सकती है जिसकी वजह से लोगों के प्रति मन खट्टा होता चला जा रहा है।

क्या करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में मतभेद से बचना होगा। लोग कभी आपको समझने की कोशिश करेंगे कभी पीछे हट जाएंगे और इस सच्चाई को भी कबूल करने की जरूरत पड़ेगी।

क्या न करें – किसी भी तरह के मतभेद का बुरा असर अपने कामकाज के क्षेत्र में बिल्कुल न पड़ने दें इसलिए अपने मन में कोई ऐसा अविश्वास न बिठाते चले जाएँ की लोग आपके खिलाफ हैं।

मेहनत – मेहनत करने से कई तरह की मुश्किलों को हल किया जा सकता है और यह आपकी अच्छाई है जिसे बनाए रखने की जरूरत है पर बढ़ते हुए खर्चों को संभाले रखने के लिए आपको अभी भी अपनी मेहनत को बनाए रखने की जरूरत है।

काम और कारोबार – काम और कारोबार की स्थिरता को बनाए रखना बहुत जरूरी है क्योंकि यह समय मुश्किलें दिखा रहा है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article