राशिफल

आज का तुला राशिफल, 22 दिसंबर 2022: आर्थिक खतरे मोल लेने से करना होगा बचाव, मुश्किलें बढ़ने के बन सकते हैं आसार

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 22, 2022, 09:38 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 22 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला राशि के जातकों को अपने काम, व्यापार और परिवार को बांधे रखने के लिए कोशिश, मेहनत और लगन बढ़ाने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति डगमगाने की संभावना है, खर्चों को नियंत्रण में रखकर हो सकता है बचाव।

Image

तुला राशिफल, 22 दिसंबर

Aaj Ka Tula Rashifal 22 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra)अपनेहालातको सुधारने के लिए आपको काम के प्रति अपनी लगन बढ़ानी होगी और इस बात से भी बहुत कुछ सीखने का प्रयास करना होगा की लाभ बना हुआ है और उस लाभ को योजनाबद्ध रूप से बनाए रखना कितना जरूरी है।

क्या करें – अपनी आर्थिक स्थिति को किसी भी तरह के खतरे में डालते चले जाने से बचना होगा इसलिए इस बात पर भी नजर रखनी होगी की लोगों के विचार किस रूप से बन रहे हैं। अगर लोग ही आपके खिलाफ होते चले जाएंगे तो आपकी मुश्किलें भी बढ़ती चली जाएंगी।

क्या न करें – रोजमर्रा का नुकसान बढ़ जाए तो जिंदगी की चुनौतियाँ भी बढ़ जाती हैं इसलिए कोई ऐसा प्रयास न करें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाता चला जाए। अपने खर्चों को जरूरत से ज्यादा बढ़ाकर उसका बुरा असर अपनी आमदनी पर न पड़ने दें।

मेहनत – मेहनत करने का कोई और विकल्प नहीं है पर आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि आप कर तो बहुत कुछ रहे हैं पर सबकुछ बिखरा पड़ा है इसलिए सही फल प्राप्त करने के लिए आपको कुछ बेहतर करने का प्रयास तो करना ही पड़ेगा।

शख्सियत – अपनी शख्सियत को अपनी लगन से और मेहनत से बेहतर किया जा सकता है और आपको इस बात का आभास है पर आपको खुद पर भरोसा नहीं हो पा रहा और यही इस समय की कमी है जिसे दूर कर देने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article