एजुकेशन

UP में हाईस्कूल स्तर के प्रधानाध्यापक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1172 पदों के लिए जनवरी को होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आयोग की 23 अक्टूबर 2026 की विज्ञप्ति के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Image

UP में हाईस्कूल स्तर के प्रधानाध्यापक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश में सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आयोग की 23 अक्टूबर 2026 की विज्ञप्ति के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 1,172 पद भरे जाएंगे। इनमें बालक विद्यालयों के लिए 1,037 पद और बालिका विद्यालयों के लिए 135 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले One Time Registration (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता से जुड़ी जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में देखनी होगी। आवेदन करने से पहले भर्ती की पूरी नियमावली पढ़ना जरूरी है।

आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें

प्रक्रियातारीख
विज्ञापन जारी होने की तारीख23 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुरू23 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख22 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख26 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख7 जनवरी 2027

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं। सबसे पहले OTR पूरा करें, फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

जनवरी में होगी परीक्षा

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 7 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करते समय नाम, शैक्षणिक जानकारी और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से भरें। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें, ताकि बाद में परेशानी न हो।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article