शहर

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद के खिलाफ किरीट सोमैया का जेल भरो सत्याग्रह, 24 तारीख को देंगे गिरफ्तारी

Jail Bharo Satyagraha: मुंबई एयरपोर्ट के पास सरकारी जमीन पर कथित तौर पर बनी अनधिकृत मस्जिद के खिलाफ भाजपा नेता किरीट सोमैया ने 'जेल भरो सत्याग्रह' का ऐलान किया है।

Image

भाजपा नेता किरीट सोमैया (फाइल फोटो)

Photo : ANI

Jail Bharo Satyagraha: मुंबई एयरपोर्ट के पास सरकारी जमीन पर कथित तौर पर बनी अनधिकृत मस्जिद के खिलाफ भाजपा नेता किरीट सोमैया ने 'जेल भरो सत्याग्रह' का ऐलान किया है। सोमैया के मुताबिक, वह शनिवार, 24 अक्टूबर को शाम चार बजे कथित अवैध निर्माण के सामने गिरफ्तारी देंगे।

किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस, मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन, मुंबई कलेक्टर, एमएमआरडीए और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने स्वीकारा कि मस्जिद सरकारी जमीन पर बिना किसी इजाजत के बनी है।

किरीट सोमैया ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मुंबई एयरपोर्ट पर अनाधिकृत मस्जिद। जेल भरो सत्याग्रह। कल 24 अक्टूबर दोपहर 4 बजे हम जेल भरो सत्याग्रह करेंगे, मुंबई एयरपोर्ट पर गैर-कानूनी मस्जिद के सामने गिरफ्तारी देंगे। मुंबई पुलिस, मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई कलेक्टर, एमएमआरडीए, बीएमसी ने माना कि यह सरकारी ज़मीन पर बनी अनाधिकृत मस्जिद है। सरकार और एमएमआरडीए ने गिराने के ऑर्डर जारी किए, लेकिन गिराया नहीं। FIR दर्ज नहीं की।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article