राशिफल

आज का मेष राशिफल, 22 दिसंबर 2022:ज्‍यादा चिंता करने से बचें,लगातार कोशि‍श करते र‍हें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 22, 2022, 09:32 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: अपनों के प्रति सद्भावना बनाए रखने से ही जिंदगी में खुशियाँ बनती हैं। बार बार अपने विचारों को बदलते चले जाने से भी बचना होगा। अपनी कोशिशों को बहुत ऊंचे स्तर तक ले जाएँ ताकि कोई कमी न रहे।

Image

Mesh Rashifal 22 December 2022

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries)मतभेद रहेंगे तो परेशानियाँ बढ़ेंगी और परेशान होने की वैसे भी आपने आदत बना रखी है इसलिए निजी जीवन की चिंताओं ने भी आपको घेर रखा है। घर परिवार के मुद्दों को लेकर भी आप कुछ ज्यादा ही सोचते चले जा रहे हैं।

क्या करें – थोड़ा सा भरोसा इस रूप से बनाए रखें जिसके चलते आप अपनी आर्थिक स्तिथि को बढ़ावा दे पाएं। अपने हालात को इस रूप से समझने की भी कोशिश करें की ज़िंदगी में खुशियाँ बनाए रखना अच्छी बात है और अपनों के प्रति सद्भावना बनाए रखने से ही जिंदगी में खुशियाँ बनती हैं। बार बार अपने विचारों को बदलते चले जाने से भी बचना होगा।

क्या न करें – अपनी कोशिशों को बहुत ऊंचे स्तर तक ले जाएँ ताकि कोई कमी न रहे। जो भी विकल्प आपके सामने उभरकर आ रहे हैं उनके बारे में भी ध्यानपूर्वक सोच लें क्योंकि किसी भी नए रास्ते तो टटोलेंगे तो उसमें आपके लिए भाग्यशाली परिस्थितियाँ छुपी हुई हो सकती हैं इसलिए मनन कर लें, पर किसी भी बात को लेकर मतभेद में बिल्कुल न पड़ें।

तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपका साथ निभाने का प्रयास किया है पर लोग भी इस प्रयास में आपके भागीदार बनते चले जा रहे हैं इसलिए बहुत सारी चीजें आपको मदद कर सकती हैं पर बहुत ज्यादा उत्तेजित होकर अपना नुकसान करते चले जाना भी ठीक नहीं है।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि इसलिए ठीक है क्योंकि कामकाज से लगातार लाभ बना हुआ है पर इस चीज का एक और पहलु भी है। आप जो भी लाभ कमा रहे हैं उसको बचत में और अपनी समृद्धि में बदलने का प्रयास भी कर रहे हैं। इस प्रयास के चलते आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नजर रखने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article