राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 22 दिसंबर 2022:समय की प्राथमिकता को समझें और तकरार से बचें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 22, 2022, 09:38 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 22 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: घर परिवार में किसी भी तरह की बहस में बिल्कुल न पड़ें क्योंकि उससे तकरार पैदा हो सकता है। अपनी कोशिशों को इतना मजबूत कर लें की आपकी ओर से कोई कमी न रहे और कोई भी चीज व्यर्थ में बिगड़ती न चली जाए।

Image

Karak Rashifal 22 December 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 22 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer)किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को आप बड़ी उम्मीद की नजर से देख रहे हैं और जब उम्मीदें पूरी न हों तो कोई भी इंसान परेशान हो जाता है। आपने भी अपने लिए बहुत सारी परेशानियाँ बटोर रखी हैं।

क्या करें – इस समय की प्राथमिकता को समझें और वो आपके कामकाज से और काम से जुड़े प्रदर्शन से पूरी हो सकती हैं। थोड़ी सी कोशिश करने से नियमितता बढ़ेगी और आप बड़ा लाभ कमा पाएंगे।

क्या न करें – रोजमर्रा के खर्चों को इतना न बढ़ायें की वो नुकसान का रूप धारण कर लें। अपनी कोशिशों को इतना मजबूत कर लें की आपकी ओर से कोई कमी न रहे और कोई भी चीज व्यर्थ में बिगड़ती न चली जाए।

तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपकी मदद की है क्योंकि आपने लोगों को पहचानने में सफलता प्राप्त की है फिर भी घर परिवार के रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने की जरूरत है। आपसी तालमेल बढ़ेगा तो तकदीर का साथ भी बना रहेगा।

तकरार और झगड़े – घर परिवार में किसी भी तरह की बहस में बिल्कुल न पड़ें क्योंकि उससे तकरार पैदा हो सकता है। अपने मन में कोई ऐसा अहंकार भी न बनाएं जो लोगों से उलझन पैदा करता चला जाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article