राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 09 दिसंबर 2022: मतभेदों से रहें दूर, सोच-समझकर करें खर्चे

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 9, 2022, 09:12 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 09 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: लोगों को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करते रहें। मतभेदों से दूर रहना ठीक रहेगा। रोजमर्रा की चुनौतियों का बुरा असर अपनी मानसिकता पर बिल्कुल न पड़ने दें। पैसे की स्थिति ठीक है और लाभ भी बना हुआ है लेकिन अपने खर्चों को व्यर्थ में बढ़ाते चले जाना भी ठीक नहीं है।

Image

Vrishchik Rashifal, 09 December 2022

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 09 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – मन इसलिए परेशान है क्योंकि लोगों से विचार नहीं मिल रहे। आपकी अच्छी कोशिशों के बावजूद बहुत सारा उतार-चढ़ाव है जिसके चलते कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है।

क्या करें – लोगों को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करते रहें और अगर संभव हो तो विचार विमर्श भी कर लें ताकि आप अपनी बात सहजता से कह पाएं। यह समय फिर भी मतभेद दिखा रहा है जिसके चलते आपको किसी बहस से बचना होगा या कहीं बेहतर होगा की आप चुप ही रह जाएँ।

क्या न करें – रोजमर्रा की चुनौतियों का बुरा असर अपनी मानसिकता पर बिल्कुल न पड़ने दें इसलिए हर चीज को लेकर परेशान न होते चले जाएँ। पैसे की स्तिथि ठीक है और लाभ भी बना हुआ है पर अपने खर्चों को व्यर्थ में बढ़ाते चले जाना भी ठीक नहीं है।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है और आपकी समृद्धि बढ़ रही है और अपनी समृद्धि का इस्तेमाल आप अपनों के लिए भी करते चले जा रहे हैं जिसके चलते घर परिवार की खुशियों को बढ़ावा देने में मदद मिलती चली जाए।

खर्चे और नुकसान – खर्चों पर काबू पाना होगा और बहुत ज्यादा योजना बनाकर चलना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही से नुकसान हो सकता है और अगर कोई पीठ पीछे आपका नुकसान कर रहा है तो आपको और भी ज्यादा सतर्क हो जाने की जरूरत है। अपनी समृद्धि को बनाए रखने के लिए यह सारे प्रयास करते चले जाना बहुत जरूरी है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article