राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 09 दिसंबर 2022: मदद की है चाहत, लेकिन नुकसान की चिंता

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 9, 2022, 09:14 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 09 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: आप लोगों की मदद तो करना चाहते हैं लेकिन आपके मन में नुकसान की चिंताएं भी हैं। किसी भी तरह के नुकसान से बचना जरूरी है। आपसे लोगों का भरोसा टूट रहा है। इस वजह से आपका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। आपको अपने प्यार में सिर्फ गलतियां दिख रही हैं। इसे दूर करने की जरूरत है।

Image

Vrishabh Rashifal, 09 December 2022

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 09 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – आपके मन में बहुत सारे ऐसे विचार उभर रहे हैं जिसमें लोगों की मदद भी शामिल है और नुकसान की वजह से आपकी चिंताएं भी शामिल हैं। अगर पैसा कहीं फँसता चला जाए तो नुकसान ही होता है और इस वजह से भी इस बात को समझना होगा की कहीं किसी की मदद की वजह से आपको नुकसान तो नहीं हो रहा। जरूरत से ज्यादा मदद मिल जाए तो भी इंसान लापरवाह हो जाता है और यही इस समय की परेशानी भी हो सकती है।

क्या करें – लोग आपके ऊपर हावी होते चले जा रहे हैं और आपका भरोसा टूटता चला जा रहा है। इसी वजह से आपके प्रदर्शन में और आपकी मेहनत में इस समय बहुत सारी कमी नजर आ रही है। किसी भी तरह के नुकसान से बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी चाहे वो नुकसान अपनी गलती से हो या किसी गलतफहमी की वजह से।

क्या न करें – किसी पर भी कोई अनुचित दबाव न बनाते चले जाएँ और ऐसा करके आप किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को कमजोर भी न करते चले जाएँ। अपने सख्त होते हुए विचारों की वजह से आप किसी रिश्ते को कमजोर न करते चले जाएँ।

धन दौलत – अपनी कोशिशों से आपने अपनी समृद्धि को बढ़ाने का प्रयास किया है पर वही पैसा अब किसी न किसी तरह के खतरे में पडता चला जा रहा है। ज्यादा पैसा आ जाने से भी कई बार लापरवाही बढ़ जाती है और अगर अपनी बचत ही खतरे में पड़ती चली जाए तो और भी मुश्किल है इसलिए अपनी गलतियों से भी बचने की जरूरत है।

प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता इसलिए मुश्किलों में है क्योंकि आपको किसी में सिर्फ गलतियाँ ही नजर आ रही हैं। अपने व्यवहार को बदल लेने से भी फायदा हो सकता है और अपनी विनम्रता बनाए रखने से भी किसी रिश्ते को संभालने में मदद मिल सकती है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article