Aaj Ka Mithun Rashifal 09 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – कुछ ऐसे विकल्प हो सकते हैं आपके सामने जिसमें छुपा हुआ नुकसान भी हो सकता है इसलिए आपको बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। अपने मन में कोई ऐसा भरोसा न बढ़ाते चले जाएँ जो आपको किसी भी तरह की मुश्किलों में डालता चला जाए।
क्या करें – रोजमर्रा के खर्चे बढ़े रहें तो भी नुकसान भरी स्तिथि पैदा हो सकती है पर नुकसान से कहीं ज्यादा जरूरी है की आप पैसे से जुड़े किसी भी तरह के झगड़े को संभाल लें। अगर आपकी कोशिशें ही कम होती चली जाएंगी तो लोगों की नाराजगियाँ भी बढ़ सकती हैं।
क्या न करें – लोगों से तालमेल बनाने में किसी भी तरह की कमी न रखें इसलिए हर सूरत में अपनों से जुड़े रहें और रिश्तों को सहेजने का प्रयास कर लें। कोशिश करने से ही बात बनेगी पर साथ ही साथ इस बात को समझ लें की लोगों को नाराज करके अपना नुकसान करते चले जाना ठीक नहीं होगा।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई हर तरह से बनी हुई है और कोई कमी नहीं है। अगर कोई कमी है तो वो इस रूप से है की आपकी कोशिशें मध्यम पड़ी हुई हैं और आप अपने आसपास कई लोगों को नाराज करते चले जा रहे हैं। रिश्तों को बेहतर करने के लिए आपको अपने मन में बिठाई हुई किसी भी तरह के असमंजस को भी दूर करना पड़ेगा।
खर्चे और नुकसान – खर्चे बढ़े रहें तो उसका बुरा असर भी जिंदगी की कई चीजों पर पडता है और नुकसान की वजह से रिश्तों में भी दरार पड़ सकती है इसलिए अपनी आमदनी को और अपने पैसे को संभाले रखने की जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
