राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 09 दिसंबर 2022: जल्दबाजी में ना लें फैसला, कारोबार पर दें ध्यान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 9, 2022, 09:11 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 09 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: आपके मन में लाभ की इच्छा है लेकिन नुकसान की चिंता भी है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। काम और कारोबार पर ध्यान दें लेकिन सबकुछ सोच समझ कर करना ठीक है। आलोचना को सलाह के तौर पर स्वीकार करें। आपके प्यार को मंजिल मिल पाना मुश्किल है।

Image

Singh Rashifal, 09 December 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 09 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – लाभ की इच्छा है आपके मन में और नुकसान की चिंता है इसलिए बहुत कुछ ठीक होते हुए भी आपको लग रहा है की कुछ भी ठीक नहीं है। अपने ही सख्त होते हुए विचारों की वजह से आप अपनी अच्छी भली स्तिथि को कमजोर करते चले जा रहे हैं इसलिए जल्दबाज़ी में कोई भी फैसला करना ठीक नहीं है।

क्या करें – किसी भी उत्तेजना के तहत फैसला करते चले जाने से बचना होगा और अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी। काम और कारोबार में कई तरह की अच्छाई बनी हुई है पर नियमित रूप से समय लगाने से काम को बढ़ावा दिया जा सकता है। लोगों की आलोचना के पीछे भी आपके लिए कोई न कोई सलाह छुपी हुई हो सकती है।

क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को संभालने में किसी भी तरह की गलती न करें और अपने काम और कारोबार में भी जरूरत से ज्यादा पैसा न लगाते चले जाएँ क्योंकि ऐसा करने से आप ज्यादा उधार लेने का सोचते चले जाएंगे और इस समय ऐसे किसी विचार से बचने की जरूरत है।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते की ओर आपका लगाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है पर वो रिश्ता कहीं पहुँच जाए ऐसा होना मुश्किल है। फिलहाल ऐसे किसी विचार से हट जाने की ही जरूरत है क्योंकि अगर किसी रिश्ते की कोई मंजिल न हो तो वो रिश्ता भी बेकार है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article