राशिफल

आज का कुंभ राशिफल, 09 दिसंबर 2022: सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत, तभी मिलेगा लाभ

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 9, 2022, 09:09 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 09 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: घर-परिवार की खुशियों के लिए आप प्रयासरत हैं लेकिन मनमुताबिक सफलता नहीं मिल रही है। अपने अंदर बहुत सारे सकारात्मक परिवर्तन लाने होंगे। प्यार को कमजोर न होने दें। रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह की चुनौतियां हैं। आपका आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास सफल हो रहा है।

Image

Kumbh Rashifal, 09 December 2022

Aaj Ka Kumbh Rashifal 09 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – घर परिवार की खुशियाँ बनाए रखने के लिए आप हर तरह से प्रयास कर रहे हैं और इस प्रयास में आपको बहुत सारी कामयाबी भी मिली है पर अपनी कोशिशों के बावजूद आप के मन में उस तरह की तसल्ली नहीं बन पा रही जो होनी चाहिए। शायद यही वजह है की आप लोगों से पूरी तरह से जुड़ नहीं पा रहे।

क्या करें – काम और कारोबार में मन लगा रहेगा तो जिंदगी की खुशियाँ भी बनी रहेंगी और यह समय इसलिए अच्छा है क्योंकि लोग भी आपको हर तरह से सहयोग दे रहे हैं। अगर इस चीज का पूरा फायदा उठाना है तो आपको भी अपने अंदर बहुत सारे सकारात्मक परिवर्तन लाने होंगे और लोगों से बेहतर तरीके से जुडने की कोशिश करनी होगी।

क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को इस वजह से कमजोर न करते चले जाएँ की आपका मन कहीं भटका हुआ है। रोजमर्रा की मुश्किलों को भी इतना न बढ़ा लें की अच्छी भली स्तिथि खराब लगनी शुरू हो जाए।

रुकावटें और चुनौतियाँ – कई तरह की रुकावटें हैं जिन्हें रोजमर्रा की रुकावटों के रूप में ही देखना चाहिए उसमें कोई ऐसी बड़ी समस्या नहीं है जिसके चलते आप परेशान हो जाएँ। आर्थिक स्तिथि को बेहतर करने के लिए भी आप अपने तजुर्बे से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

धन दौलत – अपनी आर्थिक स्तिथि को बढ़ावा देने के लिए हालात ने आपका पूरा साथ निभाया है और आपकी समृद्धि में भी इजाफा हुआ है जिसका अच्छा असर यह हो रहा है की आपको अपनों से भी हर तरह की मदद मिल रही है जिसके चलते आप अपनी आर्थिक स्तिथि को और बेहतर करते चले जाएँ।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article