राशिफल

आज का मीन राशिफल, 09 दिसंबर 2022: निवेश में न करें जल्दबाजी, हो सकती है आर्थिक परेशानी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 9, 2022, 09:06 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 09 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: घर-परिवार की खुशियों के लिए आपको बहुत कुछ करना होगा। निवेश का मन बना रहे हैं तो फिलहाल रुक जाने की जरूरत है। इस समय की प्राथमिकताएं काम और कारोबार है। लोगों के सहयोग को स्वीकार करें। रिश्तों को सहेज कर रखें। पढ़ाई के लिए मेहनत जरूरी है।

Image

Meen Rashifal , 09 December 2022

Aaj Ka Meen Rashifal 09 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) – घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए आपको अपनों के लिए और भी बहुत कुछ करना पड़ेगा। अच्छी सलाह भी देनी होगी और पैसे से मदद करने की जरूरत भी पड़ेगी तभी जाकर आप जिंदगी का संतुलन बना पाएंगे।

क्या करें – बहुत मन है की कोई निवेश कर लिया जाए पर अभी फिलहाल रुक जाने की जरूरत है क्योंकि इस समय की प्राथमिकताएं आपके काम और कारोबार की ओर लगी हुई हैं और इसलिए किसी जमीन ज़्यादाद के निवेश को स्थगित किया जा सकता है।

क्या न करें – लोगों से जो सहयोग मिल रहा है उसे नकारते न चले जाएँ। उसके पीछे आपके लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद भी है और बहुत बड़ी सलाह भी है जो आपके हालात को बेहतर करती चली जाए, इसलिए अपनी ही बात न कहते चले जाएँ दूसरों की बात भी सुन लें।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई हर रूप से बनी हुई है और रोजमर्रा की चुनौतियाँ भी साथ ही साथ नजर आ रही हैं। उन चुनौतियों को बहुत आसानी से संभाला जा सकता है बशर्ते आप अपने भरोसे को जगाए रखें। सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की पीठ पीछे कोई आपका नुकसान करना चाह रहा है।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई को बढ़ावा देने के लिए थोड़ी सी मेहनत बढ़ानी पड़ेगी। अपने भविष्य को बनाने के लिए अगर आप उस मेहनत को बढ़ा लेंगे तो आपका रास्ता आसान होता चला जाएगा और मेहनत के द्वार भी खुलते चले जाएंगे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article