Aaj Ka Kanya Rashifal 09 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – काम और कारोबार के प्रति आपकी लगन अच्छी है पर आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और उसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और अपने आपको नुकसान से बचाकर चलना पड़ेगा। जो सबकुछ ठीक लग रहा है उसके पीछे भी कई तरह की छुपी हुई मुश्किलों हो सकती हैं।
क्या करें – अगर मन परेशान है तो अपने मन को साफ कर लेने की जरूरत पड़ेगी। चिंताएं लगाने से भी बचना होगा और अपने मन में नकारात्मक विचारों को जगह देते चले जाना भी ठीक नहीं होगा। कोशिश यह करनी पड़ेगी की काम के प्रति आप समर्पित रहें और अपने कामकाज को बढ़ावा देने के लिए अपनों का सहयोग लेते रहें।
क्या न करें – सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की कोई आपका पीठ पीछे नुकसान करना चाह रहा है क्योंकि ऐसा करने से आपकी अपनी कोशिशें कमजोर पड़ जाएंगी। वैसे भी यह समय नुकसान भरा है इसलिए लोगों की नाराजगियों को बढ़ाते चले जाना भी ठीक नहीं होगा।
काम और कारोबार – कामकाज की स्थिरता को इस रूप से देखें की उसमें बहुत सारी अच्छाई है और तकदीर भी आपके साथ है। लोगों का सहयोग भी आपको इस रूप से मिला हुआ है की आप लोगों की मदद से और अच्छी सलाह से अपने कामकाज को विस्तार दे सकते हैं। इन्हीं कोशिशों के चलते आपकी शख्सियत में निखार आया है।
जमीन ज़्यादाद – किसी प्रॉपर्टी में निवेश का विचार हो सकता है और आप ऐसा कोई फैसला कर सकते हैं। एक तो आर्थिक स्तिथि बेहतर हुई है जिसके चलते आप अपने पैसे को किसी सही दिशा में लगा दें और दूसरा यह समय किसी अच्छे निवेश की ओर भी इशारा कर रहा है जिसके चलते भविष्य में आपको लाभ होता चला जाए।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
