अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 09 December 2022: आज इन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 9, 2022, 06:17 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 December 2022: आज कर्क ,मकर और मीन राशि के जातक को कार्य में सफलता मिलेगी। मेष और मिथुन राशि वाले छात्र को जाँब में नए अवसर मिलेंगे। वहीं कर्क व मीन राशि के जातकों को वाहन चलाने के प्रति सावधानी बरतनी होगी। आइए बाकि सारे राशियों के बारे में जान लेते हैं।

Image

Horoscope Today 09 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 December 2022: 09 दिसम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज मृगशिरा नक्षत्र है व चन्द्रमा मिथुन राशि में जाएंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क ,मकर व मीन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष- द्वादश गुरु , चन्द्रमा तृतीय व दशम शनि व्यवसाय में लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। जाँब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को केला खिलाइए।

2. वृष-फ़िल्म,मीडिया व बैंकिंग सेक्टर के लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र युवाओं को प्रेम में सफलता देगा। शनि नवम भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का व्यय हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।हरा व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन--इस राशि से खष्ठम सूर्य व इस राशि में गोचर रत चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग कॅरियर में प्रगति देंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल का दान करें।

4. कर्क-आज का दिन बिजनेस में सफलता का है। मीडिया,आईटी व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।हरा व नारंगी रंग शुभ है।गणेश जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।चन्द्रमा के द्रव्य चावल का दान करें। राजनीति में सफल रहेंगे।

5. सिंह-सूर्य का चतुर्थ व चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

6. कन्या- तृतीय सूर्य व दशम चन्द्रमा कर्म स्थान पर सफलता देंगे।धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी।वृष का शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।नीला व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

7. तुला- सूर्य अभी इसी राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक- आज रियल स्टेट व बैंकिंग सेक्टर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे।पिता का आशीर्वाद लें।

9. धनु- आज चतुर्थ गुरु बहुत ही शुभ हैं। सूर्य भी द्वादश व चन्द्रमा सप्तम हैं।व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।बैगनी व हरा रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मसूर का दान करें।

10. मकर-शुक्र बैंकिंग व फिल्म से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चन्द्रमा मिथुन व शनि इसी राशि में वक्री हैं।चन्द्र व बुध गोचर से पॉलिटीक्स में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।सात प्रकार के अन्न का दान करें।लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।

11. कुंभ-शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।पीले वस्त्रों व फल का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।

12. मीन-नवम यानी भाग्यभाव में सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे।शुक्र व बुध धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।चने की दाल का दान करें।बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जाँब में कर्क व कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article