राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 04 दिसंबर 2022: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत, हो सकते हैं किसी रोग के शिकार

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 4, 2022, 09:14 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 04 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: आपका मन कई कारणों से परेशान चल रहा है। इनमें सेहत से जुड़ी परेशानी भी शामिल है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर सावधान हो जाने की जरुरत है। ऐसी कोई भी चीज का सेवन न करें जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

Image

Vrishchik Rashifal, 04 December 2022

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 04 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – मन परेशान है क्योंकि विचार नहीं मिल रहे। सेहत को लेकर भी चिंताएं हो सकती हैं। अपनों की सेहत भी एक मुद्दा है, और आपको ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है।

क्या करें – दूरस्थान से जुड़े विचारों को लेकर आप चिंतित हैं पर बहुत सारी चिंताएं आपने अपने मन में बिठा रखी हैं जिन्हें दूर तो आप ही को करना पड़ेगा। जिंदगी के उस आशीर्वाद को समझें जो आपके लिए भरपूर बना हुआ है और जो आपको हर तरह से बचाए भी हुए है और इस अच्छाई के साथ जुड़कर आगे बढ़ेंगे तो बहुत कुछ संभलता भी चला जाएगा।

क्या न करें – अपनों के प्रति जो आपको योगदान देना है उसमें पीछे न हटें और अपनी कोशिशों को बहुत ऊंचे स्तर का बनाए रखें पर इस समय की सबसे बड़ी बात यह है की आप बिना कारण चिंतित भी न होते चले जाएँ। चिंता हर एक के मन में होती है पर किसी भी बात को बढ़ा चढ़ाकर परेशान रहना ठीक नहीं है।

रिश्तेनाते – रिश्तों को संभालना आसान हो रहा है क्योंकि आप अपनों के प्रति हर तरह की लगन बनाए हुए हैं। इसी के चलते जिंदगी का सुकून बना रहे यह बहुत जरूरी है। अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को दूर कर देंगे तो रिश्तों को संभालना वैसे भी आसान होता चला जाएगा।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के विचार को आप बढ़ावा देते चले जा रहे हैं पर आपकी अपनों के प्रति सूझबूझ बढ़ी हुई है यह अच्छी बात है, पर अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास बिठाते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि भरोसे की कमी हो जाए तो कोई भी रिश्ता संभल नहीं पाता।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article