Aaj Ka Meen Rashifal 04 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) – धन का आगमन ठीक बना हुआ है पर आप अपनी समृद्धि को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। आपके सख्त होते हुए विचारों की वजह से आपने ऐसी सोच बना रखी है जिसे सुधारने की भी जरूरत है।
क्या करें – पीठ पीछे जो भी हो रहा है इस बात को लेकर भी आप चिंतित हैं और इस वजह से भी कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं जिसके चलते आपकी भावुकता बढ़ी हुई नजर आ रही है। अपना भरोसा बनाए रखने से बहुत सारी चीजों को संभालने में मदद मिल सकती है।
क्या न करें – सिर्फ ऐसा न सोचते चले जाएँ की कोई आपका नुकसान कर रहा है। आप अपनी उपलब्धियों को और अपनी आर्थिक स्तिथि को देखें जिसमें आपकी आमदनी भी बनी हुई है और आपका भरोसा भी जगा हुआ है। ऐसे में सिर्फ नकारात्मक विचारों को अपने मन में जगह देते चले जाना ठीक नहीं है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को लेकर आप परेशान हैं। हो सकता है आपकी उम्मीदें कुछ ज्यादा हों और उसी के चलते आप कोई न कोई ऐसी बात कह रहे हों जो आपकी परेशानियों को बढ़ा दे इसलिए भी थोड़ा सा भरोसा बनाए रखने की जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
