राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 04 दिसंबर 2022: नकारात्मक विचार कर सकते हैं ट्रिगर, सोच-समझकर करें कोई काम

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 4, 2022, 09:22 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 04 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: लोगों के प्रति नकारात्मक विचार बढ़ेंगे तो मुश्किलें भी बढ़ेंगी। ऐसे सभी फैसले से बचें जिसमें आपका दिल गवाही न दे रहा हो। क्योंकि ऐसा करने पर आप अपने और अपने परिवार के लिए खतरा मोल ले लेंगे।

Image

Vrishabh Rashifal, 04 December 2022

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 04 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – मन परेशान है क्योंकि आपकी भावुकता बढ़ी हुई है और आप बहुत दूर का सोचकर भी चिंतित होते चले जा रहे हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चे भी नजर आ रहे हैं जिन्हें अपनों के लिए पूरा करना बहुत जरूरी है पर थोड़ा सा धैर्य बनाए रखने से भी बहुत कुछ संभल जाता है।

क्या करें – लोगों के प्रति नकारात्मकता बढ़ेगी तो मुश्किलें भी बढ़ेंगी इसलिए अपने आसपास के लोगों को भी बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी। आपने लोगों को समझने में और संभालने में बहुत सारा प्रयास किया है। इसी अच्छाई को बनाए रखने से फायदा भी होगा।

क्या न करें – कोई ऐसा फैसला न करें जिसमें आपका दिल गवाही न दे रहा हो और जिसमें आप सिर्फ अपनी तकदीर को आजमाने के लिए कोई खतरा मोल लेते चले जा रहे हों क्योंकि ऐसा करने से आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं और नुकसान भी हो सकता है इसलिए भी इस समय गलती करते चले जाना ठीक नहीं है।

मेहनत – मेहनत को सही दिशा देने की जरूरत है क्योंकि आपके प्रयास बिखरे पड़े हैं और आपका मन भटका हुआ है इसलिए गलती की भी गुंजाइश है और मेहनत भी विफल हो सकती है। तकदीर भी एक हद तक ही साथ निभाती है उसके आगे आपकी मेहनत की दिशा बनाने की जरूरत तो पड़ेगी ही।

रिश्तेनाते – रिश्तों को संभाले रखना इस समय बहुत जरूरी है। आप लोगों का दिल से समर्थन करते चले जाएँ तो लोगों को भी आपके प्रति अपनी अच्छाई बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article