राशिफल

आज का धनु राशिफल, 04 दिसंबर 2022: दोस्ती में न दें अधिक दबाव, रिश्ते में हो सकता है अलगाव

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 4, 2022, 09:17 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 04 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: आपके दोस्तों के साथ बकझक होने की संभावना है। जो कि आपस में उलझनें बनाता चला जाएगा। ऐसी स्थिति में आपको किसी प्रकार के बहस से बचना चाहिए। साथ ही बातचीत में विनम्रता को स्थान देना होगा। नहीं तो अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

Image

Dhanu Rashifal, 04 December 2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 04 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – अपनी पढ़ाई लिखाई में मन नहीं है, इस वजह से आप कुछ कर नहीं पा रहे हैं सिर्फ सोचते चले जा रहे हैं और दुखी होते चले जा रहे हैं। ऐसा करने से समय बर्बाद हो सकता है।

क्या करें – अपने दोस्तों से उलझते चले जाने से बचना होगा। किसी भी तरह का अविश्वास रिश्तों पर बुरा असर डाल सकता है पर किसी बहस में पड़ते चले जाने से भी नुकसान हो सकता है।

क्या न करें – किसी पर भी कोई अनुचित दबाव बनाते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए जो भी बातचीत करें या communicate करें उसमें आपकी अच्छाई झलकनी चाहिए ताकि आप लोगों को अपनी बात विनम्रता से कह पाएं।

धन दौलत – आर्थिक स्तिथि ठीक है पर खर्चे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। अनजाने में भी कोई ऐसा कदम न उठायें जो आपको नुकसान की ओर ले जाए इसलिए थोड़ा सा बचाव बनाए रखने की भी जरूरत है ताकि आप मुश्किलों का बुलावा न देते चले जाएँ।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना बहुत जरूरी है और यह समय आपको हर तरह से मदद कर सकता है। थोड़ी सी सूझबूझ बनाए रखने से आप अपनों का दिल जीत सकते हैं और यह बहुत बड़ी बात है, पर ऐसा करते हुए आपको अपने मन में बिठाई हुई घुटन को दूर करना होगा और अपनी चिंताओं को हटाना पड़ेगा तभी जाकर हालात पूरी तरह से आपकी पकड़ में आ पाएंगे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article