राशिफल

आज का मकर राशिफल, 04 दिसंबर 2022: आमदनी अच्छी है पर खर्चे पर करना होगा कंट्रोल, जानें कैसे?

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 4, 2022, 09:16 AM IST

Aaj Ka makar Rashifal 04 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: निजी जीवन से जुड़ी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उनमें रुपये-पैसे से संबंधित परेशानी भी शामिल हैं। दरअसल आपकी आमदनी अच्छी होने के बावजूद भी आप बचत नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि खर्चे पर आपका कोई कंट्रोल नहीं है।

Image

Makar Rashifal, 04 December 2022

Aaj Ka makar Rashifal 04 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – निजी जीवन से जुड़ी कई तरह की परेशानियों हो सकती हैं आपके मन में जिन्हें एक एक करके संभाला भी जा सकता है। आपके अंदर भरोसा है और उस भरोसे के चलते ही रिश्तों में सुधार लाया जा सकता है, बस अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की नकारात्मकता को दूर कर देने की जरूरत है।

क्या करें – काम और कारोबार में मन लगाना होगा ताकि लाभ सुनिश्चित रहे और आमदनी के जरिए बने रहें। ऐसा करने से आप अपनी जिंदगी की स्थिरता को बना पाएंगे और इस समय वही जरूरी है।

क्या न करें – किसी भी तरह का सख्त रवैया बिल्कुल न अपनाएं क्योंकि ऐसा करने से भी रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। वैसे भी यह समय किसी भी तरह के मतभेद में पड़ने के लिए ठीक नहीं है क्योंकि मतभेद से भी नुकसान हो सकता है।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद आपको अपने रोजमर्रा के खर्चों को संभालने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि बदलते हुए समय में पैसे के लेनदेन को बेहतर तरीके से समझना भी पड़ेगा। किसी भी तरह का खतरा मोल लेकर अपना नुकसान करते चले जाना भी इस समय ठीक नहीं होगा।

रिश्तेनाते – रिश्तों को बेहतर तरीके से समझने के लिए बहुत सारी चीजों का समावेश करने की जरूरत पड़ेगी। कमियाँ यह है की आपका व्यवहार सख्त हो रहा है और आपके मन की चिंताएं बढ़ रही हैं जिन्हें दूर करना पड़ेगा, पर अच्छाइयाँ भी हैं जिसके चलते मुश्किलों के बावजूद आप रिश्तों को संभालने के लिए सक्षम हैं पर कोशिश तो आप ही को करनी पड़ेगी तभी जाकर आप अपनी कमियों पर काम कर पाएंगे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article