Aaj Ka Kumbh Rashifal 04 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – मेहनत करने की इच्छा बहुत है पर आप मेहनत कर नहीं पा रहे। सोच बहुत रहे हैं पर सिर्फ सोच के घोड़े दौड़ाते चले जाने से इंसान कहीं पहुंचता नहीं है। मन में बिठाए हुए किसी भी तरह के अविश्वास को दूर कर देने की जरूरत है।
क्या करें – सिर्फ भाग्य के भरोसे चलते चले जाने से नुकसान हो सकता है। आप सिर्फ ऐसा सोचते चले जा रहे हैं की भाग्य ने आपके लिए बहुत सारी कमी रखी है। ऐसा सोचते चले जाना भी हानिकारक होता है क्योंकि आप अपने समय को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या न करें – अपना ही नुकसान न करते चले जाएँ। समय का सदुपयोग करना अच्छी बात होगी और यह समय आपके व्यवहार में तेजी दर्शा रहा है और इस समय यही ठीक नहीं है।
सेहत – सेहत के प्रति ध्यान देना होगा क्योंकि अगर जानकारी का अभाव होगा तो कोई न कोई कमी रह जाएगी, इसलिए जांच और इलाज की दिशा में भी आपको वक्त लगाने की जरूरत पड़ेगी।
काम और कारोबार – कामकाज से लाभ भी है पर कामकाज के क्षेत्र में विचार विमर्श करने की भी जरूरत है क्योंकि ऐसा करने से ही आप अपने हालात को बेहतर कर पाएंगे और लोगों का समर्थन ले पाएंगे जो इस समय बहुत जरूरी है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
