Aaj Ka Kark Rashifal 04 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – अपने काम और कारोबार के प्रति आप संतुष्ट नहीं हैं और मन में बहुत सारी खलबली है जो आपके मन की बनाई हुई हो सकती है फिर भी ऐसे किसी दौर में अपने हालात को बेहतर करने की कोशिश तो करनी ही पड़ती है, तभी जाकर आप अपनी घबराहट को दूर कर पाएंगे।
क्या करें – घर परिवार में तालमेल की कमी हो तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर पडता है इसलिए आपको निजी जीवन में शांति बनाए रखनी होगी और आपसी तालमेल को बेहतर करने की कोशिश भी करनी होगी और उसके लिए आपको लोगों के प्रति भरोसा तो जगाना ही पड़ेगा।
क्या न करें – अपने जिंदगी के सारे फैसले लोगों के हाथ में न देते चले जाएँ। कुछ अपनी सूझबूझ से भी कर लें ताकि आपके मन में कोई ऐसा विचार न बनता चला जाए की लोग आपके ऊपर किसी तरह का दबाव डाल रहे हैं।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखा जा सकता है, उसके लिए आपको विचार विमर्श भी करना होगा और बातचीत भी करनी होगी पर सबसे ज्यादा जरूरी है की अपने आसपास के लोगों में किसी न किसी अच्छाई को ढूँढ लेना होगा ताकि रिश्तों को सुधारने का मौका मिलता चला जाए।
मेहनत – मेहनत का रास्ता कठिन होता चला जा रहा है क्योंकि आपका मन ही नहीं लग रहा और अगर मन न लगे तो किसी भी इंसान की कोशिशें बिखर जाती हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
