Aaj Ka Singh Rashifal 04 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – हालात मदद कर रहे हैं पर आप अपने हालात से संतुष्ट नहीं हैं इसलिए आपने अपने मन में बहुत सारी ऐसी चिंताएं बिठा रखी हैं जिनका कोई अपना वजूद नहीं है। आप बहुत ज्यादा ही सोचकर दुखी होते चले जा रहे हैं और यही ठीक नहीं है।
क्या करें – अपनी मेहनत की ताकत पर भरोसा करें और आप देखेंगे की सबकुछ ठीक होता चला जाएगा। थोड़ी सी कोशिश से ही आप अपने हालात को बेहतर कर पाएंगे पर अपने अंदर एक ऐसा जुनून बिठाना होगा जिसमें आप अपनी क्षमताओं को समझ पाएं।
क्या न करें – किसी भी तरह के मनमुटाव में बिल्कुल न पड़ें। घर परिवार में रिश्तों को संभालने के लिए भी अपनी कोशिशों को बनाए रखें और अपने विचारों को बार बार बदलते न चले जाएँ।
तकरार और झगड़े – तकरार हो सकता है और कामकाज के क्षेत्र में भी शांति बनाए रखने की जरूरत है। कोई भी दो व्यक्ति एक जैसा सोचें ऐसा होता नहीं है इसलिए सहजता बनाए रखना बहुत जरूरी है। बहुत ज्यादा भावुक होते चले जाने से भी मुश्किलें ही पैदा होती हैं।
रिश्तेनाते – रिश्तों को संभाले रखना बहुत जरूरी है और यह समय आपका इम्तेहान ले रहा है। मुश्किलें तो पहले भी बनी हुई थीं पर इस समय आप कुछ ज्यादा ही दुखी होते चले जा रहे हैं और इसी चीज को संभाल लेने की जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
