राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: आज के दिन इन चार राशियों को रहना होगा सर्तक, धन को लेकर हो सकते हैं परेशान

Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को वृष राशि के जातक को धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आइए जानें सारी राशियो का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: बुधवार के दिन वृष राशि के जातक को धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं कर्क राशि के जातक को यात्रा कुछ संघर्षमय रहेगा। आज के दिन सिंह राशि के जातक को मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। तुला राशि के जातक को अवसाद हो सकता है। कुंभ राशि के जातक को । घरेलू विवाद हो सकता है। मीन राशि के जातक को लव लाइफ में सुंदर डिनर संभावित है। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

मेष

चन्द्रमा आज वृष यानी द्वितीय गोचर में व एकादश शनि शुभ है बिजनेस में सफलता मिलेगी। जॉब में पोस्ट परिवर्तन मे बाधाएं अब समाप्त हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल कहीं बाहर डिनर पर रहेंगे। लाल फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक -02 व 09

वृष

आज चन्द्रमा -गुरु इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। जॉब में विशेषकर बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोग्रेस है। बिजनेस में अपने वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। मेहनत करें व संयम रखें। आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --गाय को गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग --हरा व आसमानी

आज का शुभ अंक --01 व 03

मिथुन

द्वादश चन्द्रमा -गुरु जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला गोचर है। जॉब में परिवर्तन का प्रयास आज कर सकते हैं। न्यू बिजनेस डील के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -नारंगी व आसमानी।

आज का शुभ अंक -03 व 06

कर्क

चन्द्रमा गुरु एकादश व अष्टम शनि जॉब परिवर्तन के लिए बेहतर रिज़ल्ट देंगे। शुक्र बिजनेस में बेहतर परिणाम देंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। यात्रा कुछ संघर्षमय रहेगा।

आज का उपाय - शिव उपासना करें व अरण्यकांड का पाठ करें।

शुभ रंग --आसमानी व नीला

आज का शुभ अंक -04 व 07

सिंह

स्वग्रही सूर्य जॉब व करियर में नवीन अवसरों से कामयाबी दिलाएगा । बिजनेस में सफलता के लिए प्रयास करें ।अपने वर्क को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। व्यवसाय को सही दिशा दें।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

आज का शुभ अंक --01 व 02

कन्या

नवम चन्द्रमा व गुरु भाग्योदय के लिए अनुकूल हैं। आज जॉब व व्यवसाय की सुन्द योजनाओं को टालें मत। इन्वेस्टमेंट का उचित निर्णय करें।यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय --श्री विष्णु उपासना करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --04 व 05

तुला

अष्टम गुरु -चन्द्रमा स्वास्थ्य को लाभान्वित करेंगे। संतों का असीम आशीर्वाद आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -- सूर्योपासना करें। गेंहू व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक --03 व 08

वृश्चिक

सप्तम भाव बिजनेस पार्टनरशिप का है। सप्तम गुरु -चन्द्रमा बिजनेस में नवीन अनुबंध से लाभ देगा । नए व्यावसायिक कार्य को स्ट्रांग करें। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रेम जीवन को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। तिल दान करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक --01 व 02।

आज का शुभ रंग -लाल व सफेद

धनु

खष्ठम चन्द्रमा गुरु गोचर से स्वास्थ्य को लेकर अब मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। व्यस्तता को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस ठीक रहेगा।

आज का उपाय--श्री सुन्दरकांड का पाठ करें व अनार का दान करते रहें।

शुभ अंक --03 व 09

आज का शुभ रंग -पीला व लाल

मकर

पंचम -चन्द्रमा -गुरु स्टूडेंट्स के करियर में सहायक हैं। संतान के शिक्षा में प्रगति अब पहले से बेहतर होगी। जॉब वर्क में मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री गणेश जी की उपासना आपकी करें व अन्न का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग --नारंगी व हरा।

आज का शुभ अंक --05 व 09

कुम्भ

चन्द्रमा,गुरु के साथ चतुर्थ गोचर कर रहा है। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। फेमिली में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ अंक --02 व 03।

आज का शुभ रंग -सफेद व नारंगी

मीन

चन्द्रमा-गुरु तृतीय व शनि एकादश हैं। जॉब में पोस्ट चेंज को लेकर खुश रहेंगे। ऑफिस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। यात्रा की योजना के प्रयास में रहेंगे। लव लाइफ में सुंदर डिनर संभावित है।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।।

शुभ रंग --लाल व सफेद।

आज का शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article