अध्यात्म

28 August 2024 Panchang: भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरा पंचांग

28 August 2024 Panchang: भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम को 6 बजकर 50 मिनट पर होगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

28 August 2024 Panchang

28 August 2024 Panchang: भादव महीने की दशमी तिथि पर मृगशिरा 03:53 नक्षत्र रहेगा। आज के दिन सूर्योदय शाम को 6 बजकर 50 मिनट पर होगा। बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:52 से 12:37 तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। संध्या पूजन 06:21 pm से 07:06pm तक रहेगा। आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। उत्तर दिशा दिशा शूल रहेगा। इस दिशा में यात्रा करने से बचें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

28 August 2024 Panchang (28 अगस्त 2024 पंचांग)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष

तिथि-दशमी

व्रत व पर्व- श्री गणेश पूजा

दिवस-बुधवार

सूर्योदय-05:45am

सूर्यास्त-06:50pm

नक्षत्र- मृगशिरा 03:53 pm तक फिर आद्रा

चन्द्र राशि- वृष स्वामीग्रह-शुक्र

सूर्य राशि-सिंह ,स्वामी -सूर्य

करण-वणिज 01:25pm तक तत्पश्चात विष्टि

योग: -वरिज 07;12pm तक फिर सिद्धि

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:52am से 12:37 pm

2विजय मुहूर्त-02:20pm से 03:26 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:28pm से 07:23 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:07am तक

5अमृत काल-06:05am से 07;53am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:51 से 12:43 तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:06pm तक

दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

क्या करें- आज दशमी व बुधवार है। श्री गणेश जी की उपासना का पवित्र दिवस है। भगवान शिव तथा भैरो उपासना व व्रत का नियम पूर्वक करने से कई जन्म के पापों का नाश होता है। किसी भी ग्रह जनित कष्ट का उपाय भी इस व्रत से कर सकते है। उड़द गुड़ व दही बड़े का दान करें। सत्य पर ध्यान दें।श्री हरि नाम जप व संकीर्तन करें। उनको प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें।

क्या न करें-असत्य वाचन से बचें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article